जब ऐश्वर्या राय को लाइव डांस करते देख सलमान खान ने दिया था ऐसा रिएक्शन, वीडियो उड़ा देगा होश

Salman-Aishwarya

Salman-Aishwarya Video- सलमान खान और ऐश्वर्या राय.. इन दोनों का नाम सुनते ही आपके जहन में वो दौर आता है जब बॉलीवुड का सबसे खूबसूरत कपल रिलेशनशिप में था। भले ही उस मोहब्बत का अंदाज सुखद ना रहा हो लेकिन आज भी दोनों के पुराने वीडियोज सामने आकर बवाल काटते हैं।

इस वक्त फिर से एक वीडियो सामने आया है जिसमें ऐश्वर्या राय को निहारते सलमान खान को देखकर आप आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वो उनको कितना पसंद करते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ऐश्वर्या राय की परफॉर्मेंस

वायरल हो रहे इस वीडियो में सलमान खान नीचे ऑडियंस में ब्लैक ड्रेस में बैठे हैं और ऊपर ऐश्वर्या राय निंबूड़ा गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। सलमान खान और उनको ऐसे निहार रहे हैं जैसे डूबता हुआ सहारे को देखता है।

सलमान खान और ऐश के इस वीडियो में वो सबकुछ नजर आ रहा है जो कि आपने किस्से और खबरों में सुना होगा। फिलहाल दोनों एक दूसरे से अलग हैं और ऐश्वर्या राय की शादी को कई साल हो गए हैं। सलमान खान आज भी कुंवारे हैं और उनका शादी का कोई विचार नहीं है।

सलमान खान का विवाद

ऐश्वर्या राय के साथ ब्रेकअप के बाद उनकी जिंदगी में विवेक ओबेरॉय की एंट्री हुई थी। विवेक ने आरोप लगाया था कि सलमान खान ने कॉल करके उनको गालियां दी हैं। इसके बाद विवेक ने प्रेस कॉंफ्रेंस की थी और सलमान खान पर ढेरों आरोप लगाए थे। इस परिणाम ये हुए कि विवेक को बॉलीवुड में कई जगहों से बैन कर दिया गया था। सलमान खान ने आज तक उनको माफ नहीं किया है। हालांकि विवेक ओबेरॉय ने कई बार सलमान खान से माफी मांगी है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

Read more about: salman khan aishwarya rai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X