..................... Salman Khan react on this comment that he has a Wife and 17 Years old daughter in Dubai! दुबई में रहता है सलमान खान का सीक्रेट परिवार, 17 साल बेटी और बीवी? - Hindi Filmibeat

दुबई में रहता है सलमान खान का सीक्रेट परिवार, 17 साल बेटी और बीवी? मेगास्टार ने ऐसे किया रिएक्ट!

मेगास्टार सलमान खान हाल ही में अरबाज खान के शो द पिंच का हिस्सा बने थे और ये शो काफी ज्यादा देखा जा रहा है। बता दें कि इस शो का फॉरमेट है कि सेलेब्रिटी से उसके सोशल मीडिया पर आए सवालों और ट्रोल्स को लेकर भी बात की जाती है। सलमान खान से अरबाज ने बात की और कई कमेंट्स उनको पढ़कर सुनाए थे जिसका जवाब सलमान खान ने दिया है। लेकिन इस एक ऐसा सवाल भी है जो कि सलमान खान के फैंस को चौकाने वाला है।

दरअसल एक यूजर ने लिखा था कि सलमान खान शादीशुदा हैं और दुबई में उनका परिवार रहता है। बात यहीं खत्म नहीं हुई, इस यूजर ने दावा किया कि सलमान खान की एक बेटी भी है जिसकी उम्र 17 साल है।

salman khan, सलमान खान

सलमान खान ने जैसे ही इस सवाल को सुना वो काफी हैरान रह गए और उन्होने इसका जवाब भी दिया है। दरअसल अरबाज ने कमेंट पढ़ा था कि.. 'कहां छुपा बैठा है डरपोक। भारत में सब जानते हैं कि तू दुबई में अपनी बीवी नूर और 17 साल की बेटी के साथ है। भारत के लोगों को कब तक बेवकूफ बनाएगा'।

'ये सब पूरी तरह से बकवास है।

'ये सब पूरी तरह से बकवास है।

सलमान खान ने ये सुनकर पूछा कि.. ये किसके लिए है? अरबाज ने बताया कि आपके लिए ये कमेंट है। फिर सलमान खान ने कहा है कि.. 'ये सब पूरी तरह से बकवास है। इन लोगों को बहुत पता है। ये किसके बारे में बात कर रहे हैं कौन सा पोस्ट है।

मेरी कोई बीवी नहीं है

मेरी कोई बीवी नहीं है

मेरी कोई बीवी नहीं है, मै गैलेक्सी में रहता हूं 9 साल की उम्र से। पूरी दुनिया जानती है।' सलमान खान के साथ अरबाज खान ने काफी बातें की थीं और उनके शो की शुरुआत काफी शानदार तरीके से हुई थी।

दबंग 4

दबंग 4

इसके अलावा सलमान खान ने कई बातें की हैं और दबंग 4 के लिए इशारा भी किया है। अगर ऐसा होता है तो निश्चित ही आने वाले समय में एक बड़ा धमाका होने वाला है। अरबाज ने भी कहा कि इसका ऐलान हो गया है।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इस समय फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा में है। हाल ही में उन्होने जिम का एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा था कि वो टाइगर के लिए ट्रेनिंग कर रहे हैं। इस वीडियो ने सामने आकर धमाका कर दिया है।

पठान में कैमियो

पठान में कैमियो

इसके अलावा वो शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में कैमियो करेंगे और टाइगर बनकर धमाका करते नजर आने वाले हैं। दोनों ही फिल्में यशराज प्रोडक्शन की हैं। सलमान खान के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X