सलमान खान ने पलक तिवारी के गाने पर दिया ऐसा रिएक्शन, श्वेता तिवारी की बेटी का धमाका!
सुपरस्टार सलमान खान को लेकर मशहूर है कि वो अपने करीबियों का काफी ख्याल रखते हैं और जिसको पसंद करते हैं उनके लिए वो कुछ भी कर जाते हैं। इस वक्त उनका प्यार श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी के लिए सामने आया है। दरअसल हाल ही में पलक तिवारी का एक गाना रिलीज हुआ है जिसको काफी पसंद किया जा रहा है। इसी गाने को लेकर सलमान खान का रिएक्शन सामने आया है।
मेगास्टार ने बिग बॉस की विजेता रहीं श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी को संगीतकार हार्डी संधू के साथ उनके संगीत वीडियो के लिए बधाई दी है। इसके बाद से उनको काफी पसंद किया जा रहा है और सलमान खान के फैंस भी इस गाने की तारीफ कर रहे हैं।

सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गाने का टीज़र साझा किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। सलमान खान ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है.. 'इस शानदार गाने के लिए पलक और हार्डी संधू को शुभकामनाएं।'
इसके बाद पलक तिवारी ने एक पोस्ट किया और जवाब दिया है। पलक ने लिखा था.. "बेहद आभारी सर, बहुत-बहुत धन्यवाद।" हालांकि ये पहली बार नहीं है जब सलमान खान ने किसी नए टैलेंट को सराहा है और उनके लिए कुछ अच्छा लिखा है।
बल्कि इसके पहले भी कई बार ऐसा देखा गया है। सलमान खान के समर्थन मिलने से अभिनेताओं का मनोबल बढ़ता है। सलमान खान इस वक्त अपनी फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रुथ को लेकर खबरों में हैं। इसके अलावा वो लगातार टाइगर 3 की शूटिंग कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए पलक तिवारी और हार्डी संधू का ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications