2018 का सबसे बड़ा धमाका करने जा रहे हैं सलमान, देखिए #FirstPic
सलमान खान की रेस 3 की शूटिंग का आखिरी शेड्यूल शुरू हो चुका है और सलमान खान फिल्म शूट करने के लिए कश्मीर पहुंच चुके हैं। और कश्मीर पहुंचते ही सलमान की पहली तस्वीर भी फैन्स के सामने आ चुकी है।
सलमान खान, कश्मीर पहुंचते ही सीएम महबूबा मुफ्ती से मिले। इसके बाद वो तुरंत ही फिल्म की शूटिंग में जुट गए हैं। सलमान पहली बार कश्मीर में शूट नहीं कर रहे हैं।

ये शूट पहले बाहर कहीं होने वाला था। सलमान के जेल से लौटने के बाद उनकी सहूलियत के लिए विदेश में शूट नहीं रखा जा रही है। गौरतलब है कि सलमान को काला हिरण शिकार मामले में पांच साल जेल की सज़ा हुई है।
सलमान जहां शूट कर रहे हैं वहां वो पहले भी बजरंगी भाईजान के लिए शूटिंग कर चुके हैं। उस दौरान शूटिंग के दौरान उनके माशाल्लाह वाले पोस्ट काफी वायरल होते थे।
अब सलमान खान, अक्षय कुमार का फॉर्मूला अपनाते हुए दनादन फिल्में करना शुरू कर चुके हैं और शुरूआत होगी इस ईद से। पिछले साल सलमान खान को ईद पर कितना बड़ा झटका लगा था ये तो सबको याद ही होगा। अब उम्मीद है कि इस बार सलमान खान रेस 3 के साथ दर्शकों की उम्मीद पर खरे उतरे।
माना जा रहा है कि सलमान खान, रेस 3 के लिए अपना ही लिखा हुआ रोमांटिक गाना शूट करने वाले हैं। सलमान खान स्टारर रेस 3 ईद पर धमाका करने वाली है लेकिन हम आपको अभी से बताते हैं वो एक रिकॉर्ड जो फिल्म ने बना लिया है समझिए। और इसे अब कोई रिप्लेस नहीं कर पाएगा।
ये रिकॉर्ड है इस साल के सबसे ज़्यादा रोमांटिक ट्रैक का। अब ये कहने की हमारे पास वजह हैं। पिछले साल सलमान खान का दिल दियां गल्लां, साल का आखिरी रोमांटिक गाना था लेकिन गाने ने आते ही ऐसा कहर ढाया कि हर कोई धराशाई हो गया।
वैसे आपको दे देते हैं सलमान का एक रोमांटिक फ्लैशबैक -


Click it and Unblock the Notifications













