आयुष शर्मा की बर्थडे पार्टी में सलमान खान यूलिया वंतूर के साथ पहुंचे, संगीता बिजलानी भी आईं नजर- PICS
सोमवार को सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म अंतिम का ट्रेलर लॉन्च हुआ। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कई सितारे नजर आए। इसी मौके पर सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा का बर्थडे भी सेलिब्रेट हुआ। सलमान खान, आयुष शर्मा की बर्थडे पार्टी में कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर और एक्ट्रेस संगीता बिजलानी संग पहुंचे।
सोशल मीडिया पर ढेर सारी तस्वीरें सामने आई हैं जहां सलमान खान, यूलिया वंतूर, संगीता बिजलानी नजर आ रहे हैं। यूलिया और सलमान खान एक साथ इस बर्थडे बैश में पहुंचे। दोनों साथ में गाड़ी से उतरे लेकिन यूलिया ने कैमरा में पोज नहीं दिए।

इन तस्वीरों में ये भी देखा जा सकता है कि यूलिया वंतूर और सलमान खान मैचिंग आउटफिट्स में नजर आए। दोनों ने ब्लैक कलर चुना। यही वजह है कि दोनों की साथ में मैचिंग ड्रेस में देख फैंस के बीच एक बार फिर दोनों के अफेयर की चर्चा चल पड़ी।

सलमान खान का लुक
सलमान खान फुल ब्लैक लुक में नजर आए। ब्लैक जींस के साथ ब्लैक लेदर की जैकेट में सलमान खान ने इस बर्थडे बैश में धमाल मचाया।

संगीता बिजलानी
मशहूर अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी भी आयुष शर्मा की बर्थडे पार्टी में शामिल हुईं। संगीता बिजलानी सलमान खान से छह साल बड़ी हैं और दोनों एक दूसरे को डेट कर चुके हैं।

कैटरीना कैफ की बहन
सलमान खान के परिवार की इस पार्टी में कैटरीना तो नजर नहीं आईं लेकिन उनकी बहन इसाबेल कैफ नजर आईं। इस रेड आउटफिट में वह काफी आट्रैक्टिव लुक में दिखीं।

अरबाज खान
सलमान खान के बड़े भाई अरबाज खान भी बहनोई आयुष शर्मा के बर्थडे पार्टी में शामिल हुए।

सुनील ग्रोवर
अभिनेता सुनील ग्रोवर भी इस बैश में पहुंचे। बता दें आयुष शर्मा और सलमान खान की फिल्म अंतिम रिलीज होने वाली है। हाल में ही अंतिम का ट्रेलर रिलीज हुआ। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।
अंतिम फिल्म को महेश मांजरेकर ने निर्देशित किया है। निर्देशक ने ट्रेलर लॉन्च में बताया किसलमान खान की वजह से मैंने इस फिल्म में अभिनय भी किया और निर्देशित भी।


Click it and Unblock the Notifications











