पड़ोसी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे सलमान खान, पोस्ट किया था अपमानजनक वीडियो!
सलमान खान इस वक्त अपनी फिल्म के अलावा एक केस को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल उनको अपने एक पड़ोसी के खिलाफ हाईकोर्ट जाना पड़ा है। उन्होने शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया कि उनके पनवेल फार्महाउस पड़ोसी केतन कक्कड़ द्वारा सोशल मीडिया पर उनके बारे में एक वीडियो अपलोड किया है। वो वीडियो न केवल प्रकृति में मानहानिकारक थे, बल्कि सांप्रदायिक रूप से भड़काऊ भी थे।
न्यायमूर्ति सी वी भडांग की एकल पीठ सलमान खान द्वारा मार्च 2022 के एक दीवानी अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली एक अपील पर सुनवाई कर रही थी,

जिसमें उन्होंने पड़ोसी के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे में राहत देने से इंकार कर दिया था। पड़ोसी कक्कड़ के खिलाफ पनवेल में उनके फार्महाउस पर अभिनेता की कथित गतिविधियों के बारे में सोशल मीडिया पर उनके द्वारा अपलोड किए गए वीडियो के संबंध में मुकदमा दायर किया गया था।
Recommended Video

निर्देश देने की मांग की थी
तब सलमान खान ने अदालत से कक्कड़ को मानहानि वाले वीडियो को हटाने और इस तरह की और टिप्पणी करने से रोकने का निर्देश देने की मांग की थी।

तुलना बाबर और औरंगजेब से करता है
अब उन्होने इसको लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और देखना ये है कि इस केस में अब क्या निकलकर सामने आता है। इस वीडियो की अगर बात करें तो इसमें पड़ोसी कक्कड़.. "सलमान खान की तुलना बाबर और औरंगजेब से करता है।

अयोध्या मंदिर को बनने में 500 साल लग गए
वह (कक्कड़) कहता है कि अयोध्या मंदिर को बनने में 500 साल लग गए थे और यहां सलमान खान एक गणेश मंदिर को बंद करने की कोशिश कर रहे हैं।''

वर्कफ्रंट
हालांकि सलमान खान की तरफ से किसी तरह बयान नहीं आया है लेकिन इसपर सुनवाई होगी। वर्कफ्रंट पर सलमान खान इस वक्त अपनी फिल्म टाइगर 3 और कभी ईद कभी दिवाली को लेकर बिजी हैं।

बड़े धमाके करने के लिए आ रहे हैं
अगले साल वो कई बड़े धमाके करने के लिए आ रहे हैं। उनके फैंस लगातार उनकी फिल्मों का इंतजार करते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications