राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के साथ महाकुंभ पहुंचे सलमान खान ? भारी सिक्योरिटी के साथ सरेआम घूमते आए नजर

Salman khan

Salman khan reached Mahakumbh with Radhika merchant and Anant Ambani: इस बार अर्ध कुंभ, पूर्ण कुंभ नहीं है बल्कि महाकुंभ है जो 144 सालों बाद आया है। और ऐसे खास मौके पर तमाम हस्तियां, राजनीति से तमाम नेता, हजारों गुरु लाखों संत महात्मा और करोड़ों श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने आए हैं। बता दें कि आज मौनी अमावस्या के खास मौके पर करोड़ों श्रद्धालुओं ने आज गंगा में स्नान किया है।

अचानक उमड़ी भारी भीड़ की वजह से थोड़ी अफरा तफरी जरूर हुई थी जिस वजह से कुंभ स्नान को कुछ देर के लिए रोक दिया गया था, लेकिन थोड़ी देर बाद ही शाही स्नान शुरू कर दिया गया था। बता दें कि अभी तक देश विदेश से कई नामी हस्तियां गंगा में डुबकी लगा चुकी हैं। बीते दिनों जहां कोल्डप्ले के लीड सिंगर क्रिस मार्टिन को कुंभ मेले में देखा गया था तो वहीं अब एक वीडियो और तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन दिया गया है कि 'सलमान खान राधिका और अनंत पहुंचे महाकुंभ'।

वायरल हो रहे वीडियो में राधिका सलमान और अनंत अंबानी टैंट के पास से गुजरते नजर आ रहे हैं। तीनों के साथ ही तगड़ी सिक्योरिटी देखी जा सकती है। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया इस वीडियो पर जमकर लोगों के रिएक्शन देखने को मिलने लगे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- ये ऐसा कैसे हो गया। वहीं दूसरे ने लिखा- इन तीनों को कितनी स्पेश मिली हुई है अपने ही टैंट लगवा लिए क्या। वहीं तीसरे ने लिखा-भाई ये पुराना वीडियो है।

जी हां, समलान खान, राधिका और अनंत के जिस वीडियो को कुंभ से जोड़ा जा रहा है दरअसल यह वीडियो जामनगर का है। जब राधिका और अनंत का प्रीवेडिंग फंक्शन चल रहा था। उसी समय सलमान खान राधिका और अनंत तीनों ही साथ में वॉक करते नजर आए थे। वहीं पुराने वीडियो को आज से कनेक्ट किया जा रहा है जो सोशल मीडिया पर छा गया है।

Read more about: salman khan anant ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X