शादी की तैयारियों से समय निकालकर सलमान अदालत में पेश
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आजकल अपनी बहन अर्पिता की शादी में खासे व्यस्त हैं। लेकिन शादी की तैयारियों के बीच उन्हें आज जोधपुर अदालत में देखा गया। दरअसल काले हिरण प्रकरण मामले में आज सुनवाई थी,जिसके लिए सलमान यहां कोर्ट में उपस्थित हुए।

सलमान खान पर 1998 में दो काले हिरण के शिकार के सिलसिले में मामला चल रहा है। लिहाजा, अपनी बहन अलविरा के साथ सलमान आज सुबह यहां पहुंचे और सीधे अदालत चले गए। पूरी सुनवाई के दौरान वह अदालत में रहे जिस दौरान बचाव पक्ष ने एक गवाह से पूछताछ की। खान करीब एक घंटे बाद हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गए और काले हिरण शिकार मामले में दूसरी सुनवाई से पहले वह चार्टर विमान से रवाना हो गए।
सलमान के वकील हस्ती मल सारस्वत ने कहा कि, 'अदालत ने शुक्रवार को उन्हें समन नहीं किया था लेकिन चूंकि वह किसी काम से नगर में थे इसलिए जिम्मेदारी और कानून के प्रति सम्मान के तहत वह उपस्थित हो गए।' आपको बता दें, सलमान पर जोधपुर के कांकनी इलाके में दो काले हिरणों के शिकार और आम्र्स एक्ट के तहत सुनवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुपमा बिजलानी की अदालत में चल रही है।
गौरतलब है कि, सलमान इन दिनों हैदराबाद में होने वाले अपनी बहन की शादी को शानदार बनाने की जुगत में भिड़े हुए हैं। सलमान के बहन अर्पिता की शादी फिलहाल मीडिया के लिए हॉट टॉपिक बनी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











