सलमान खान शॉपिंग करने पहुंचे दुबई मॉल, एक्टर को देख क्रेजी हुए फैन्स, लग गई भारी भीड़, देखें VIDEO

Salman Khan reached Dubai Mall for shopping fans went crazy: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपने आने वाले शो बिग बॉस को लेकर सुर्खियों में हैं। माना जा रहा है कि बिग बॉस की शूटिंग शुरू हो चुकी है और सलमान खान ही बिग बॉस सीजन 18 होस्ट करेंगे। यह खबर फैन्स के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। वहीं इस शो की शूटिंग के बीच सलमान खान शॉपिंग करने दुबई मॉल पहुंचे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान जैसे ही दुबई मॉल पहुंचे तो वहां अपने पसंदीदा स्टार को देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस की भीड़ उमड़ती नजर आई। सलमान खान की एक झलक देखने के लिए फैन्स बेकाबू होते नजर आए। इस वीडियो से यह तो साफ है कि सलमान खान की एक झलक देखने लिए फैन्स कितने दीवाने हो सकते हैं।
दुबई मॉल में एक शानदार इवेंट चल रहा था, लेकिन फिर भी लोगों ने सलमान खान को देखने के लिए अधिक उत्साह दिखाया। इससे यह तो पता चलता है कि वह दुनिया भर में भाईजान के करोड़ों फैन्स हैं। बात दें कि अपने पसंदीदा एक्टर को देखने के लिए भीड़ इतनी उत्साहित हो गई कि मॉल सिक्योरिटी को बीच में आकर सलमान खान को वहां से सुरक्षित निकालने में मदद करनी पड़ी।
This is called real aura. 💥🔥
— 𝐁𝐄𝐈𝐍𝐆 𝐓𝐈𝐆𝐄𝐑…🐅!!! (@Only4Salman27) September 20, 2024
Jab bhai chalte hai to aisa lagta hai pura ilaka sath chal raha ho ❣️#SalmanKhan @BeingSalmanKhan
pic.twitter.com/COfh6Q67nH
लुक्स की बात करें तो इस खास मौके पर सलमान खान ब्लू कलर की शर्ट, कैप और जींस में बहुत है डैशिंग लुक में नजर आए। फैन्स को सलमान के लुक्स को देख कायल हो गए। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान ईद 2025 पर साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस और एआर मुरुगादॉस द्वारा डायरेक्टेड सिकंदर के साथ सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications