सलमान खान अचानक पहुंचे मेकअप आर्टिस्ट के बेटे की शादी में- दरियादिली की फिर हुई तारीफ

सुपरस्टार सलमान खान अपनी दरियादिली के कारण काफी ज्यादा फेमस हैं और अक्सर वो इसको लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में इनकी तारीफ सब इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्होने अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर एक मेकअप मैन राजू के बेटे की शादी में शिरकत की। इस समय सलमान खान का वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि वो अचानक शादी में पहुंचे हैं और मेहमानों के बीच से जाते हुए नजर आ रहे हैं।

राजू की बात करें तो वो सलमान खान के साथ काफी समय से काम कर रहे हैं। सलमान खान ने शादी में पहुंचकर ना सिर्फ मेकअप आर्टिस्ट का मान बढ़ाया बल्कि उन्होने दुल्हा-दुल्हन.. गौरव नाग और हर्षा के साथ तस्वीरें भी खिचाईं।

salman khan, सलमान खान

इस खास मौके पर सलमान ने काले रंग की शर्ट के साथ डेनिम जींस पहनी हुई थी। जबकि दुल्हन ने हल्के गुलाबी रंग का गाउन और दूल्हे ने काले रंग का कोट-पैंट सफेद शर्ट के साथ पहना था। viralbhayani ने वीडियो डाला है।

इस मौके पर सोहेल खान, हिमेश रेशमिया और जॉनी लीवर भी नजर आए। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इस समय फिल्म राधे को लेकर शूटिंग कर रहे हैं और दबंग 3 की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। दबंग 3 इस महीने 20 तारीख को रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X