..................... Salman khan rashmika mandanna movie Sikandar first song Zohra Jabeen out - Hindi Filmibeat

Zohra Jabeen Out: सिकंदर का पहला गाना 'जोहरा जबीन' हुआ रिलीज, रश्मिका संग केमिस्ट्री देख फैन्स बोले- फायर...

By Filmibeat Desk
Salman khan

Zohra Jabeen Song Out: सलमान खान की फिल्म सिकंदर का मच अवेटेड फिल्म है फिल्म के रिलीज का इंतजार तो फैन्स बेसब्री से कर रहे हैं। वहीं फैन्स के इस उत्साह और प्यार को देख मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'जोहरा जबीन' रिलीज कर दिया है और यह गाना इस ईद को खास बनाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। जबरदस्त बीट्स, शानदार कोरियोग्राफी और सलमान खान और रश्मिका मंदाना की दमदार केमिस्ट्री के साथ, "जोहरा जबीन" दिलों और डांस फ्लोर्स दोनों पर आग लगाने के लिए तैयार है।

साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन और ए. आर. मुरुगदॉस की दमदार विज़न में बना ये गाना एक बड़े लेवल पर शूट किया गया है। इस गाने में शानदार विजुअल्स के साथ जबरदस्त ग्रैंड सेटअप और ढेरों डांसर्स की एनर्जी देखने को मिलती है, जो इसे और भी धमाकेदार बना देता है। पहली ही बीट से जश्न का माहौल बन जाता है, यह गाना रंग, म्यूजिक और जोश से भरी एक शानदार ट्रीट है, जिसमें सलमान और रश्मिका की जबरदस्त केमिस्ट्री चार चांद लगा देती है।

इस गाने में सलमान खान के परफेक्ट सिंक्रोनाइज्ड डांस मूव्स और रश्मिका की खूबसूरत अदाओं का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है। हर फ्रेम में उनकी बेहतरीन केमिस्ट्री झलकती है, जो इसे और खास बना देती है। प्रीतम के शानदार म्यूजिक और फराह खान की बेहतरीन कोरियोग्राफी के साथ, ज़ोहरा जबीं इस ईद के लिए म्यूजिक और डांस से सजा एक पूरा जश्न है। नक्श अज़ीज़ और देव नेगी की मस्त आवाज़ ने इसमें जान डाल दी है, तो वहीं समीर और दानिश साबरी के लाजवाब बोल सुनने के बाद भी दिमाग में गूंजते रहते हैं।

जैसे-जैसे सिकंदर की ईद रिलीज़ करीब आ रही है, ज़ोहरा जबीन इस फिल्म की जबरदस्त दुनिया की एक झलक दिखाने वाला परफेक्ट गाना साबित हो रहा है जिसमें एक्शन, ड्रामा और इमोशन्स का बेहतरीन तड़का देखने को मिलेगा। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन और ए.आर. मुरुगदॉस के डायरेक्शन में बनी सिकंदर के साथ झूमने, जश्न मनाने और इसके जादू को महसूस करने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि ज़ोहरा जबीन आपके ईद के रंग को और भी खूबसूरत बनाने आ गई है।

Read more about: salman khan rashmika mandanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X