Video: सलमान खान ने कल रात इंटरनेट पर लाई सुनामी, पुष्पा स्टार रश्मिका मंदाना के साथ किया सामी सामी पर डांस
कल रात लोकमत मोस्ट स्टाईलिश अवार्ड्स के मंच पर बॉलीवुड और टीवी का हर छोटा बड़ा सितारा मौजूद था और इस सितारों से चमचमाती शाम में रेड कार्पेट पर कई स्टार्स ने फैन्स का ध्यान खींचा। लेकिन फैन्स को इस इवेंट का असली मज़ा तब मिला जब सलमान खान स्टेज पर आए। शो को होस्ट कर रहे थे मनीष पॉल।
सलमान खान संभवत: रश्मिका मंदाना को अवार्ड देने आए थे लेकिन स्टेज पर पुष्पा के साथ Fire लगाने वाली रश्मिका मंदाना हों और फिल्म के गाने पर डांस ना हो ऐसा कैसे हो सकता था भला। तो सलमान खान लोकमत मोस्ट स्टाईलिश अवार्ड्स की इस शाम को इंटरनेट पर सुनामी ले आए।

दरअसल, सलमान खान, रश्मिका मंदाना के साथ उनके गाने सामी सामी पर डांस करते दिखाई दिए। गौरतलब है कि तेलुगू फिल्म पुष्पा द राइज़ का ये गाना, इस साल के चार्टबस्टर में से एक है। गाना जितना पॉपुलर तेलुगू में हुआ, उतना ही मशहूर इसका हिंदी वर्जन भी है। हिंदी वर्जन के बोल कुछ यूं है - तू जानू वानू जो कहता है, बीवी तेरी हूं लगता है सामी। मैं सामी सामी जो कहती हूं मरद मेरा तू लगता है सामी। हिंदी में इस गीत को आवाज़ दी है सुनीधी चौहान ने।
इस गाने पर रश्मिका मंदाना का डांस, इस साल के सबसे चर्चित गानों में से एक रहा है। गौरतलब है कि पुष्पा द राइज़, इस साल की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म का सीक्वल बनना शुरू हो चुका है। आप यहां देखिए, सामी सामी पर रश्मिका मंदाना के साथ सलमान खान के मज़ेदार ठुमके।
Megastar #SalmanKhan and #rashmikamandana #LokmatMostStylish pic.twitter.com/EfSE51ijuu
— Ifty khan (@Iftykhan15) September 28, 2022


Click it and Unblock the Notifications











