..................... Salman Khan and Ranbir Kapoor to clash on Pakistan box office - Hindi Filmibeat

सलमान खान की 'रेस 3' से धमाकेदार CLASH.. बॉक्स ऑफिस पर होगा हंगामा!

बॉलीवुड सिनेमा का क्रेज सिर्फ भारत ही नहीं.. बल्कि पाकिस्तान में भी खूब है। खासकर बॉलीवुड के खान सुपरस्टार्स- सलमान, शाहरुख, आमिर की वहां तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लिहाजा, ईद पर सलमान खान की रेस 3 का वहां के फैंस को बेसब्री से इंतजार था। लेकिन पाकिस्तानी फैंस को रेस 3 के लिए थोड़ा लंबा इंतजार करना होगा। रेस 3 पाकिस्तान में 15 जून को नहीं, बल्कि 29 जून को रिलीज होने वाली है।

5 सालों से इनकी फिल्म REJECT कर रहे हैं अक्षय कुमार

दरअसल, पाकिस्तानी बोर्ड ने ये फैसला ईद पर रिलीज होने वाली पाकिस्तानी फिल्मों के लिए लिया है। यदि सलमान की रेस 3 ईद पर रिलीज होती है, तो वहां की फिल्मों के बिजनेस पर प्रभाव पड़ सकता है। लिहाजा, फिल्म को दो हफ्ते बाद रिलीज किया जाएगा। बता दें, राजकुमार हिरानी की संजू भी इसी दिन रिलीज हो रही है। यानि की.. होने वाला है धमाकेदार क्लैश।

Salman Khan and Ranbir Kapoor

रिपोर्ट्स की मानें तो संजू को लेकर भी पाकिस्तान में काफी बेसब्री है। लोग फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, सलमान की फिल्में भी पाकिस्तान में अच्छा बिजनेस करती हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि कौन सी फिल्म दर्शकों का दिल ज्यादा जीत पाती है- रेस 3 या संजू।

खास बात है कि रेस 3 की बॉक्स ऑफिस पर इसका असर जरूर दिखेगा। फिल्म ईद पर रिलीज होती तो.. दमदार कमाई कर सकती थी, लेकिन अब फैंस का उत्साह ठंडा पड़ सकता है। खासकर इसीलिए भी.. क्योंकि रेस 3 एक थ्रिलर फिल्म है। दो हफ्तों में फिल्म से जुड़ी बातें आसानी से वायरल हो जाएंगी।

बहरहाल, यहां जानिए रेस 3 से पहले.. किन किन बॉलीवुड फिल्मों को पाकिस्तान में किया गया है बैन -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X