..................... Salman Khan Ranbir Kapoor, Hrithik roshan Bollywood sent expensive gift for katrina kaif vicky kaushal wedding। कैटरीना कैैफ और विकी कौशल की शादी पर सलमान खान रणबीर कपूर बॅालीवुड ने भेजा खास गिफ्ट - Hindi Filmibeat

कैटरीना कैफ विकी कौशल की शादी: सलमान-रणबीर और ऋतिक ने भेजा करोड़ों का गिफ्ट, होश उड़ जायेंगे

राजस्थान के रजवाड़ा में विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी 9 दिसंबर को हुई। शादी के बाद विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने अपनी हल्दी, मेहंदी और संगीत के साथ शादी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन सभी तस्वीरों में विकी कौशल और कैटरीना कैफ का परिवार नजर आ रहा है लेकिन कोई बड़ा बॅालीवुड चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है।

विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने जब सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की तो इसकी तारीफ हर जगह होने लगी। विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की तस्वीरों को बॅालीवुड ने ढेर सारा प्यार दिया। साथ ही इस कपल की खूबसूरती और नए जोड़े को अपना आशीर्वाद भी दिया।

katrina kaif, vicky kaushal

लेकिन अब इस बात की चर्चा हो रही है कि आखिरकार विकी कौशल और कैटरीना कैफ को उनकी शादी में क्या गिफ्ट मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विकी कौशल और कैटरीना कैफ को उनकी शादी के लिए महंगे गिफ्ट मिले हैं। सलमान खान और रणबीर कपूर ने भी विकी और कैटरीना की शादी में एक खास तोहफा भेजा है।

सलमान खान ने भेजा करोड़ों का तोहफा

सलमान खान ने भेजा करोड़ों का तोहफा

एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार विकी कौशल और कैटरीना कैफ को सलमान खान ने 3 करोड़ के कीमत के करीब की रेंज रोवर कार तोहफे में दी है। सलमान खुद इस शादी का हिस्सा नहीं बने थे। फैंस को इस बात का इंतजार है कि सलमान विकी और कैटरीना की शादी पर क्या रिएक्शन देंगे।

रणबीर कपूर और शाहरुख ने दिया यह तोहफा

रणबीर कपूर और शाहरुख ने दिया यह तोहफा

इसके साथ विकी कौशल के खास दोस्त रणबीर कपूर ने ढाई करोड़ के करीब का डायमंड का कोई खास तोहफा विकी और कैटरीना के लिए भेजा है। जब तक है जान में शाहरुख खान के साथ अपनी जोड़ी हिट करवा चुकी कैटरीना कैफ को किंग खान ने तोहफे में लाखों के कीमत की पेंटिंग भेजी है।

ऋतिक रोशन और तापसी पन्नू और आलिया ने दिया ये गिफ्ट

ऋतिक रोशन और तापसी पन्नू और आलिया ने दिया ये गिफ्ट

ऋतिक रोशन की तरफ से विकी कौशल और कैटरीना कैफ को लाखों की एक खास बाइक तोहफे में दी गई है। तापसी पन्नू ने भी अपने दोस्त विकी कौशल की शादी में उन्हें लाखों का ब्रेसलेट गिफ्ट किया है। आलिया भट्ट ने भी अपने करीबी दोस्त कैटरीना कैफ और विकी कौशल को लाखों रुपए का परफ्यूम गिफ्ट में दिया है।

विकी कौशल ने अपनी पत्नी कैटरीना को दिया ये गिफ्ट

विकी कौशल ने अपनी पत्नी कैटरीना को दिया ये गिफ्ट

यह भी जानकारी सामने आयी है कि विकी कौशल ने कैटरीना कैफ को शादी के मौके पर डेढ़ करोड़ के करीब की डायमंड रिंग गिफ्ट में दी है। साथ ही कैटरीना कैफ और विकी कौशल ने साथ मिलकर 15 करोड़ का आलीशान घर मुंबई के पॉश इलाके में लिया है।

विकी और कैटरीना की रिसेप्शन पार्टी

विकी और कैटरीना की रिसेप्शन पार्टी

जहां पर दोनों शादी के बाद अब साथ रहेंगे। हालांकि इस बात की आधिकारिक जानकारी नहीं आयी है कि कौन से बिग स्टार्स ने कैटरीना कैफ और विकी कौशल को शादी पर क्या खास गिफ्ट दिया है। ताजा जानकारी के अनुसार विकी कौशल और कैटरीना कैफ बॅालीवुड और इंडस्ट्री के खास दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन पार्टी का भी आयोजन जल्द करेंगे। जो कि इसी महीने के अंत में हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X