बस एक हां, फिर होंगे रजनी और सलमान साथ
खबर आ रही है कि सलमान खान के भाई सोहेल खान दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत को अपनी फिल्म में लेना चाहते हैं। अगर सोहेल के इस प्लान में कोई गड़बड़ी नहीं होती है तो जल्द ही दर्शक रजनी और सलमान को एक साथ फिल्म में देख सकेंगे।

जी हां सोहेल ने अपनी इस फिल्म का ऑफर रजनीकांत त क पहुंचा दिया है। अब उन्हें इंतजार है तो इस सुपर स्टार के हां का। यदि रजनीकांत की हां हो जाती है तो सोहेल खान इस फिल्म की घोषणा जल्द ही कर देंगे। काफी समय से इस बात की चर्चा हो रही थी कि सोहेल सलमान के साथ शेरखान फिल्म शुरू करने जा रहे हैं। लेकिन कुछ दिन के लिए इस प्लान को रजनी कांत के लिए रोक दिया गया है।
अगर सलमान खान और रजनीकांत दोनो एक साथ पर्दे पर आ जाते हैं तो यह फिल्म सुपर डुपर हिट होगी। क्योंकि दर्शक रजनीकांत और सलमान की फिल्म को हाथों हाथ लेते हैं। वैसे सल्लू का कहना है कि उनको रजनी सर की तरह बनने में और बीस साल लगेंगे।
लेकिन अगर इन दोनों का जलवा एक साथ दर्शक देखेंगे तो यह फिल्म धमाल मचा देगी। साउथ में लोग रजनीकांत के नाम से ही फिल्म देखने जाते हैं। और सलमान तो हर किसी के चहेते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











