सलमान खान का ईद धमाका- थियेटर और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक साथ रिलीज होगी 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई', DETAILS

ईद रिलीज़ की परंपरा को ध्यान में रखते हुए, सलमान खान फिल्म्स और ज़ी स्टूडियोज ने 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' के लिए मेगा रिलीस योजना साझा की है। प्रभु देवा द्वारा निर्देशित, फिल्म अब 13 मई 2021 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मल्टीफॉर्मेट रिलीज़ और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक व्यापक रिलीज़ होगी। फिल्म थियेटर और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक साथ आ रही है। वहीं, फिल्म का ट्रेलर कल यानि की 22 अप्रैल को रिलीज किया जा रहा है।

सलमान खान की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। हालांकि, देश में लगातार बढ़ रहे कोविड मामलों के कारण बेहद सीमित थिएट्रिकल रिलीज़ होगी है, जिससे सलमान खान के कई प्रशंसकों को निराशा हो सकती है।

Radhe: Your Most Wanted Bhai

इस तथ्य का संज्ञान लेते हुए, ज़ी स्टूडियोज़ ने फिल्म की रिलीज़ के लिए एक साथ बहु-स्तरीय रणनीति तैयार की है। राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई अब दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी जहां सरकार द्वारा जारी किये गए कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा।

इसके साथ ही ज़ी5 पर ज़ी की 'पे पर व्यू' सर्विस ZEEPlex के साथ, जो भारत के प्रमुख ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म ज़ी5 से संबंधित है और सभी प्रमुख डीटीएच ऑपरेटर यानि डिश, डी2एच, टाटा स्काई और एयरटेल डिजिटल पर देख सकेंगे, जिससे दर्शकों को उनके आराम और सुविधा के अनुसार फिल्म देखने के लिए कई विकल्प दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X