..................... 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' का पहला गाना 'सिटी मार' सोमवार को होगा रिलीज़ | Salman Khan's Radhe Your Most Wanted Bhai first song Seeti Maar to release on Monday - Hindi Filmibeat

ट्रेलर के बाद, 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' का पहला गाना 'सीटी मार' सोमवार को होगा रिलीज़!

By Filmibeat Desk

साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म "राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई" का ट्रेलर 22 अप्रैल को रिलीज़ हो गया है जिसे देश की जनता से भरपूर प्यार मिल रहा है। यह सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंडिंग विषयों में से एक बना रहा। ट्रेलर में फिल्म के एक ट्रैक 'सिटी मार' की झलक साझा की गयी थी। भले ही दर्शकों को चंद सेकंड्स के लिए यह गाना सुनने मिला था, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी हलचल देखने मिली।

बता दें, यह गाना आधिकारिक तौर पर सोमवार को रिलीज़ किया जाएगा। लेकिन उससे पहले, निर्माताओं ने हाल ही में दिशा की एक झलक साझा करते हुए गाने का एक पोस्टर जारी कर दिया है।

Radhe Your Most Wanted Bhai

'सिटी मार' फिल्म से रिलीज़ होने वाला पहला गाना है। यह एक एनर्जेटिक डांस नंबर होगा। इसे देखना और सुनना सभी प्रशंसकों के लिए एक ट्रीट होगी क्योंकि इसमें स्वयं सलमान खान के साथ दिशा पटानी नज़र आएंगी।

ट्रैक का म्यूजिक देवी श्री प्रसाद ने कंपोज़ किया है और शब्बीर अहमद लिरिसिस्ट हैं। कमाल खान और इयूलिया वंतूर गायक हैं। वही, शेख जानी बाशा ने इस पेप्पी डांस नंबर को कोरियोग्राफ किया है।

राधे योर मोस्ट वांटेड भाई में सलमान खान, दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे। फिल्म को सलमान खान फिल्म्स ने ज़ी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। सलमा खान, सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित, यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होगी।

फिल्मों को ज़ी5 पर 'पे-पर-व्यू' सर्विस ज़ी प्लेक्स पर देखा जा सकता है। जीप्लेक्स डीटीएच प्लेटफॉर्म जैसे डिश, डी2एच, टाटा स्काई और एयरटेल डिजिटल टीवी पर भी उपलब्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X