वांटेड की सीक्वल है 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' ? यहां जानें सलमान खान का जवाब
दबंग 3 के साथ ही सलमान खान ने अगली फिल्म 'राधे' की घोषणा भी कर दी है, जिसका निर्देशन प्रभुदेवा करेंगे। दबंग 3 के ट्रेलर लांच के दौरान सलमान खान ने राधे पर बात करते हुए बताया कि यह वाटेंड की सीक्वल नहीं है। इसकी कहानी बिल्कुल अलग है। साथ ही सलमान ने कहा कि- राधे एक्शन और कहानी के मामले में वांटेड की बाप होगी।
दबंग 3 के प्रोमो के साथ ही राधे की घोषणा की गई है। फिल्म का नाम है राधे - योर मोस्ट वांटेड भाई (Radhe - Your Most wanted bhai)। इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं प्रभुदेवा और फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं सोहेल खान। फिल्म ईद 2020 पर रिलीज होने वाली है।

फिल्म पर बात करते हुए सलमान खान ने कहा कि- राधे नाम हमने पहली बार तेरे नाम में रखा था। इसके बाद इस नाम को हमने वांटेड में भी रखा। हालांकि ये दोनों फिल्में काफी अलग थीं। इसी तरह से ईद 2020 पर रिलीज होने वाली राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई (Radhe: Your Most Wanted Bhai) भी वांटेड से पूरी तरह अलग फिल्म है, दोनों फिल्मों का आपस में कोई लेना-देना नहीं है। फॉर्मेट के तौर भी दोनों फिल्में काफी अलग होगी।
बहरहाल, यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़े हैं सलमान खान-


Click it and Unblock the Notifications