राधे का ट्रेलर है पैसा वसूल, सलमान-दिशा की हॉट केमिस्ट्री ने खींचा ध्यान, विलेन रणदीप हुड्डा की तारीफ
सलमान खान की राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के नाम से आपको तेरे नाम फिल्म और ट्रेलर देखने के बाद वॉन्टेड फिल्म की याद आती है। राधे का ट्रेलर के ऐलान के बाद से ही सोशल मीडिया पर सलमान खान और राधे हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। राधे का ट्रेलर देखने के बाद फैंस ने रिएक्शन भी ट्विटर पर लिखा। आइए बताते हैं कि फैंस को सलमान खान की राधे का ट्रेलर कैसा लगा।
सलमान खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। ट्विटर पर भी ये खूब देखने को मिलता है। ट्रेलर के रिलीज होने के बाद फैंस ने जमकर इसे शेयर किया, ट्रेलर से सलमान खान फोटोज शेयर करना शुरू किया और ईद के इस धमाके की तारीफ की। हालांकि कुछ लोगों ने राधे के बॉयकट की बात भी लिखी। लेकिन ज्यादा लोगों ने इस ट्रेलर को पैसा वसूल बताया।

बता दें राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई ओटीटी और सिनेमाघरों पर एक साथ रिलीज होने जा रही है। राधे थिएटर्स के साथ 'पे-पर-व्यू' सिस्टम के तहत जीप्लेक्स पर भी रिलीज होगी। यानी फिल्म देखने के लिए घर बैठे फैंस को पैसा खर्च कर ईद मनानी होगी।
सलमान खान के ट्रेलर में जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा और दिशा पटानी भी नजर आ रही हैं। सलमान खान के किरदार को लेकर भी ट्रेलर में खुलासा हो गया है। 97 एनकाउंटर कर चुके स्पेशल कॉप राधे का किरदार सलमान खान निभाने जा रहे हैं।
पिछले लंबे समय से राधे की रिलीज अटकी हुई थी। पिछली ईद पर भी कोविड की वजह से राधे रिलीज नहीं हो पाई। जिसके बाद इस साल 13 मई को राधे की रिलीज डेट तय की गई। लेकिन एक बार फिर कोरोना की दूसरी लहर ने इस प्लानिंग को फ्लॉप कर दिया। अब सलमान खान ने नई तरकीब के साथ राधे को रिलीज करने का तय किया। ये तरकीब थी सिनेमाहॉल के साथ साथ ओटीटी पर राधे को रिलीज करना।
गुरुवार को राधे के ट्रेलर से पहले सलमान खान का जबरदस्त पोस्टर भी शेयर किया गया। जिसमें वह गन ताने गुंडों की सफाई करते नजर आ रहे हैं। वहीं ट्रेलर में दिशा पटानी संग सलमान खान की बोल्ड केमिस्ट्री भी फैंस का ध्यान खींचती है।
इसके अलावा सबसे जबरदस्त राधे के विलेन रणदीप हुड्डा लगे। रणदीप हुड्डा का नया लुक राधे में दिखा। ट्रेलर में सलमान खान और हुड्डा फाइट करते भी नजर आ रहे हैं।

वांटेड 2.0 है क्या राधे
नवीन कुमार नाम के एक यूजर ने राधे की तुलना सलमान खान की ही फिल्म Wanted से की। उन्होंने इस फिल्म को वॉन्टेड 2.0 बताया। साथ ही फैंस ने जमकर राधे के ट्रेलर को शेयर किया।

सलमान खान ने कर डाली दिशा पटानी को KISS!
कई यूजर्स ने सलमान खान और दिशा पटानी के किस वाले सीन के स्क्रीनशॉट को लेकर ट्विटर पर शेयर किया। सलमान खान की एक फैन ने तो दिशा पटानी से जलने वाले पोस्ट भी लिखा। वहीं कुछ यूजर ने कहा कि क्या सलमान खान ने स्क्रीन पर नो किस पॉलेसी को तोड़ दिया है।

सलमान खान की हीरोइन का उड़ाया मजाक
एक यूजर ने मीम शेयर करते हुए सलमान खान की हीरोइन दिशा पटानी का मजाक उड़ाया। दर्शक का कहना है कि सलमान खान की फिल्म में दिशा पटानी केवल सजावट के लिए है।

राधे धमाकेदार, पैसा वसूल
ढेर सारे सलमान खान के फैंस ने राधे के ट्रेलर को धमाकेदार, पैसा वसूल, माइंड ब्लोइंग बताया। यूजर्स का कहना है कि सलमान खान फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरे हैं। उनसे ऐसे ही धमाकेदार एक्शनपैक्ड ट्रेलर व फिल्म की उम्मीद थी।

राधे ट्रेलर की सोशल मीडिया पर धूम
राधे का ट्रेलर रिलीज होते है सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। हजारों ट्वीट्स और रीट्वीट्स कुछ ही मिनटों में हो गए।

शानदार ट्रेलर
शानदार और धमाकेदार जैसे कई पोस्ट राधे के लिए ट्विटर पर देखने को मिलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications













