..................... सलमान खान स्टारर 'राधे' का पाइरेटेड वर्जन व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर लीक | Salman Khan's Radhe Hit By Privacy On WhatsApp and Telegram; FIR Filed! - Hindi Filmibeat

सलमान खान स्टारर 'राधे' का पाइरेटेड वर्जन व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर लीक, FIR दर्ज

सलमान खान स्टारर फिल्म 'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई' रिलीज के कुछ ही घंटों में पाइरेसी का शिकार हो गई और ऑनलाइन फ्री डाउनलोड के लिए उपलब्ध कर दी गई। लेकिन फिल्म की टीम पाइरेसी के खिलाफ कड़ा कदम उठा रही है। ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने साइबर सेल में एक आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है।

ना सिर्फ वेबसाइट्स पर, बल्कि राधे का पाइरेटेड वर्जन व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग एप पर जारी कर दिया गया है। जी एंटरटेनमेंट के बयान में कहा गया है, "अधिकारी सक्रिय रूप से चोरी के कृत्य में शामिल फोन नंबरों को ट्रैक कर रहे हैं और आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।"

Radhe Your Most Wanted Bhai

बता दें, सलमान खान और ज़ी स्टूडियो ने इसे लेकर एक स्टेटमेंट जारी किया है, जिसमें उन्होंने साफ कहा है कि पाइरेसी करने वालों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो साइबर सेल ने इस दिशा में काम करना शुरु कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X