सलमान खान के कारण दिशा पटानी बनीं जैकी श्रॉफ की बहन, बेटे टाइगर से चल रहा है रोमांस !
सलमान खान की फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड की शूटिंग लॉक डाउन के कारण थमी हुई है। लेकिन इस फिल्म की चर्चा तेजी से हो रही है। इसकी वजह कास्टिंग। राधे में सलमान खान के साथ दिशा पटानी और जैकी श्रॉफ नजर आयेंगे।
दिशा लंबे समय से जैकी के बेटे टाइगर श्रॉफ को डेट कर रही हैं। हालांकि अभी तक इस पर दिशा और टाइगर ने कुछ कहा नहीं है। लेकिन इसे तय माना जा रहा है। दोनों अक्सर साथ दिखाई देते हैं। दिशा भी टाइगर के परिवार के काफी करीब हैं।

लेकिन अब नई रिपोर्ट सामने आयी है कि रियल लाइफ में बेटे को डेट कर रही हैं दिशा पर्दे पर जैकी श्रॅाफ की बहन की भूमिका निभा रही हैं। इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि सलमान खान की फिल्म राधे ही है। गौरतलब है कि दिशा ने हाल ही में जैकी श्रॉफ की वर्किंग स्टाइल के बारे में बात की है। कहा है कि उनका वर्किंग स्टाइल टाइगर श्रॉफ से बिल्कुल अलग है। यहां पढ़ें पूरी खबर।


Click it and Unblock the Notifications