बेटी की फीस भरने के पैसे नहीं हैं मेरे पास, हम जैसे लोग घर गिरवी- गहने बेचकर काम चलाते हैं
सलमान खान की राधे योर मोस्ट वांटेड भाई के साथ कई फिल्मों में सालों से काम कर रहे हैं जावेद हैदर। जावेद हैदर का चेहरा लोकप्रिय है। लेकिन उनकी आर्थिक हालात पर्दे की चमक के पीछे दब गई है। कोरोना लॅाकडाउन के कारण कई कलाकारों की तरह जावेद हैदर को भी कमाई की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
जावेद हैदर कोरोना महामारी के बीच काम नहीं मिलने के कारण कंगाली का सामना कर रहे हैं। आलम तो ये है कि वह अपनी बेटी की स्कूल की फीस भी जमा नहीं कर पाए हैं। जिसकी वजह से उनकी बेटी को स्कूल की क्लास से बाहर निकाल दिया गया है।

कैरेक्टर आर्टिस्ट जावेद हैदर ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि बेटी की स्कूल की फीस नहीं भरने के कारण बेटी को ऑनलाइन क्लास से बाहर निकाल दिया गया है। इस वक्त उनकी आर्थिक हालत बेहद खराब है। एक चैनल से बातचीत में जावेद हैदर ने बताया कि कुछ महीने से वह बेटी की फीस जमा नहीं कर पा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











