सलमान खान की 'रेस 3' का BOX OFFICE धमाका- 150 करोड़ कलेक्शन पार!
सलमान खान की फिल्म रेस 3 को लेकर सोशल मीडिया पर कितना ही ट्रोल कर लिया जाए और ट्रेलर का मजाक उड़ाया जाए। लेकिन सच तो यह है कि फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हो रही है.. और बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग देने वाली है। लिहाजा, मार्केट में फिल्म को लेकर मांग काफी बढ़ चुकी है। इसी का नतीजा है कि रेस 3 ने रिलीज से पहले ही अपना बजट पार कर लिया है।
सलमान खान की दबंग 3 के साथ, अजय देवगन की फिल्म भी FINAL
जी हां, फिल्म की डिजिटल राइट्स जहां 85 करोड़ में बेची गई है, वहीं सैटेलाइटस राइट्स को 30 करोड़ में बेचा गया है। लिहाजा, फिल्म 115 करोड़ की कमाई कर चुकी है। वहीं, फिल्म के म्यूजिक और थियेट्रिकल राइट्स मिलाकर फिल्म पहले ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। डिजिटल राइट्स की कीमत इसलिए ज्यादा मिली है क्योंकि यह फिल्म टीवी के पहले डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखाई जाएगी।

150 करोड़ के बजट पर बनी इस मल्टीस्टारर फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 300 करोड़ की कमाई करनी होगी। जाहिर है रिलीज होने के बाद फिल्म जितना भी कमाएगी.. वह प्रॉफिट का ही हिस्सा होगा।
बहरहाल, रेस 3 सलमान खान और ईद की वजह से बॉक्स ऑफिस पर भले ही दमदार ओपनिंग दिखा दे। लेकिन फिल्म उसके बाद भी दर्शकों को सिनेमाघर तक खींच पाएगी, इसमें काफी शक है। कहीं ना कहीं इसके पीछे एक बड़ी वजह फिल्म की बदली कास्ट और निर्देशक भी हैं।
300 करोड़ क्यों नहीं कमाएगी सलमान खान की रेस 3-


Click it and Unblock the Notifications











