एक ब्लॉकबस्टर की एंट्री.. और सलमान खान के हाथों से गई 300 करोड़ी फिल्म!
सलमान खान की रेस 3 और रणबीर कपूर स्टारर राजकुमार हिरानी की संजू.. दोनों ही फिल्में जून में रिलीज होने वाली है। रेस 3 की रिलीज के सिर्फ दो हफ्ते बाद ही संजू रिलीज होगी। जाहिर है संजू के आते ही रेस 3 का तहलका धीमा पड़ जाएगा। लिहाजा, कहीं ना कहीं अब सलमान खान की रेस 3 का 300 करोड़ क्लब में एंट्री लेना मुश्किल दिख रहा है।
दोनों फिल्मों की तुलना की जाए तो फिलहाल कहीं ना कहीं दत्त बॉयोपिक ज्यादा मजबूत दिख रही है। रेस 3 के पोस्टर्स को जहां लोगों ने नकार दिया, वहीं दत्त टीजर जबरदस्त रिस्पॉस मिला है। फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी हैं, लिहाजा, उम्मीदें तो बढ़ ही जाती हैं।

गौरतलब है कि यह सलमान की दूसरी ईद रिलीज होगी.. जब वो 300 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाएंगे। बजरंगी भाईजान और सुल्तान के बाद.. ट्यूबलाइट ने लोगों को निराश किया था। वहीं, इस रेस 3 के साथ ईद पर सलमान आ रहे हैं.. जो फिलहाल कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है।
300 करोड़ क्यों नहीं कमाएगी सलमान खान की रेस 3-


Click it and Unblock the Notifications