सलमान खान की धमाकेदार एक्शन फिल्म.. लेकिन 2018 में लगेगा झटका!
Recommended Video

Salman Khan's Race 3 ready to CLASH with Jurassic World The Fallen Kingdom | FilmiBeat
सलमान खान की ईद रिलीज.. यानि की 300 करोड़ी फिल्म। लेकिन साल 2017 ईद पर सलमान खान को 'ट्यूबलाइट' से करारा झटका लगा। वहीं, अब 2018 ईद पर भी कुछ ऐसा ही होने की संभावना है। बता दें, 2018 ईद पर 'रेस 3' रिलीज होने वाली है।
बहरहाल, सुपरहिट फ्रैंचाइजी रेस की तीसरी कड़ी में सलमान खान निगेटिव किरदार निभाते आएंगे। लेकिन सिर्फ सलमान ही नहीं.. बल्कि इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीस, बॉबी देओल, डेजी शाह और साकिब सलीम भी होंगे। हम्ममम..

सच कहा जाए तो रेस में सलमान खान का होना.. फिर ये पूरी कास्ट ही कुछ खास जम नहीं रही है। वहीं, फिल्म के निर्देशक को भी बदल दिया गया है.. रेस और रेस 2 का निर्देशन अब्बास मस्तान ने किया था। जबकि रेस 3 का निर्देशन करेंगे रेमो डिसूजा।
यहां जानें रेस 3 क्यों दे सकती है सलमान खान को झटका-


Click it and Unblock the Notifications