अक्षय कुमार के बाद सलमान खान.. रेस 3 के साथ 'खास' धमाका.. पहली बार!
सलमान खान की फिल्म रेस 3 दिन ब दिन बड़ी होती जा रही है। अफवाहों की मानें तो मल्टी स्टारर फिल्म रेस 3 अब 3डी फॉर्मेट पर रिलीज होने वाली है। जी हां, निर्माता रमेश तौरानी ने पहले ही कहा था कि यह रेस फ्रैंचाइजी की सबसे बड़ी फिल्म होगी। इसके साथ ही रेस 3 सलमान खान की पहली फिल्म होगी, जो 3डी फॉर्मेड पर रिलीज होगी। जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।
ऋतिक, अक्षय कुमार के बाद.. बाहुबली स्टार का मिला साथ
रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही रेस 3 ईद पर रिलीज होने वाली है। लिहाजा, अब फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। 5 मई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। जाहिर है फिल्म को लेकर उत्साह दुगुना होने वाला है।

बहरहाल, फिल्म को 3डी में बदलने का काम शुरु किया जा चुका है। बता दें, रेस 3 की शूटिंग अबु ढ़ाबी, थाईलैंड और श्रीनगर जैसी खूबसूरत जगहों पर हुई है। वहीं, कई सारे जबरदस्त एक्शन सीन्स भी हैं, जिन्हें काफी बड़े स्तर पर शूट किया गया है। लिहाजा, निर्माता दर्शकों को यह अनुभव थ्रीडी में देना चाहते हैं।
हालांकि बॉलीवुड में सलमान की रेस 3 से पहले भी कई फिल्में थ्रीडी में आ चुकी हैं। शाहरुख खान से लेकर संजय लीला भंसाली ने भी दर्शकों के सामने कुछ अलग करने की कोशिश की है। वहीं, अक्षय कुमार की 2.0 भी 3डी में रिलीज होने वाली है।
यहां जानें हाल फिलहाल में आई बॉलीवुड की कुछ 3डी फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications