सलमान खान: पहले की दोनो फिल्मों से बेहतर है रेस 3, एक्शन, इमोशन की जबरदस्त कहानी
अभिनेता सलमान खान इस समय फिल्म रेस 3 को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है और काफी ज्यादा बिजी चल रहे है। बता दें कि सलमान खान ने हाल ही में एक इंटव्युव के दौरान कहा है कि इस फिल्म में काफी कुछ स्पेशल है जो कि पहले की दोनो फिल्मों इसको अलग बनाता है। दरअसल सलमान खान से ये सवाल पूछा गया था कि रेस 3 पहले कि दोनो फिल्मों से अच्छी क्यों है।
सलमान ने कहा कि इस फिल्म हर चीज का लेवेल पहली कि दोनो फिल्मों से कहीं ज्यादा अलग और ज्यादा है। सलमान कहते है कि नेक्स्ट जनरेशन की फिल्म है और काफी बेहतरीन शुट की गई है।

इस फिल्म का हर भाग काफी बेहतर है फिर चाहें वो एक्शन हो या इस फिल्म का म्यूजिक। सलमान कहते है कि रेस 3 में काफी ज्यादा इमोशन और ट्विस्ट भी देखने को मिलेगा जो की पहले की दोनो फिल्मों में नहीं था।
इस फिल्म में एक्शन का लेवेल एक स्टेप ऊपर चला गया है और हर अभिनेता ने जबरदस्त काम किया है। बता दें कि फिल्म रेस का ये तीसरा भाग इस साल ईद में रिलीज होगा और इसकी रिलीज डेट है 15 जून 2018।
सलमान खान की फिल्म है तो एक बात को पक्की है कि ईद में रिलीज होकर ये कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले सलमान खान जब भी कोई फिल्म लेकर आते है तो तहलका मच जाता है।
इस फिल्म में सलमान खान के अलावा भी कई और सुपरस्टार्स है जो कि सलमान के साथ मिलकर काफी कमाल की फिल्म बनाएंगे। बात करें स्टारकास्ट की तो इसमें अनिल कपूर और बॉबी देओल भी नजर आने वाले है।
इसके अलावा फीमेल स्टारकास्ट में जैकलीन फर्नांडीज और डेजी शाह भी फिल्म धमाल करती हुई नजर आने वाली है। इस फिल्म से काफी समय के बाद अभिनेता बॉबी देओल वापसी कर रहे है और काफी ज्यादा खुश है।
बॉबी देओल ने सलमान खान के तारीफों के पुल बांधे है और उनके अपनी लाइफ का एंजल तक कह दिया। ऐसा हो भी क्यों ना क्योंकि ये सलमान खान ही है जिसकी बदौलत बॉबी देओल लाइफ को फिर से रफ्तार मिली है।


Click it and Unblock the Notifications












