सनी देओल ही नहीं- सलमान खान की रेस 3 के साथ इस स्टार का जुड़ना भी तय!
रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की फिल्म रेस 3 के साथ उनके बहनोई आयुष शर्मा की डेब्यू फिल्म लवरात्रि का पहला टीजर जोड़ा जाएगा। बता दें, लवरात्रि सलमान खान अपने बैनर तले बना रहे हैं। लिहाजा, फिल्म का प्रमोशन करना तो बनता है। बहरहाल, लवरात्रि के अलावा यमला पगला दीवाना फिर से का ट्रेलर भी रेस 3 के साथ जोड़ा जाएगा।
सलमान खान की 'रेस 3'- इस शुक्रवार BOX OFFICE पर आएगा तूफान
'रेस 3' के प्रमोशन में व्यस्त होने के बावजूद सलमान खान 'लवरात्रि' से जुड़ी सारी बातों पर ध्यान दे रहे हैं। सलमान आयुष शर्मा की बॉलीवुड में ग्रैंड डेूब्यू करवाना चाहते हैं, जिसके चलते वह न केवल इस साल की अपनी सबसे बड़ी फिल्म 'रेस 3' के साथ 'लवरात्रि' का ट्रेलर अटैच करने के लिए तैयार हो गए, बल्कि खबरों की मानें तो लवरात्रि के लिए कुछ पॉपुलर गुजराती गानों के आॅफिसियल राइट्स खरीदने की प्लानिंग भी चल रही है।

फिल्म 21 सितंबर को देशभर में रिलीज होने वाली है। फिलहाल फिल्म को सुर्खियों में छाने के लिए काफी मेहनत करनी होगी। अफवाह है कि फिल्म में सलमान खुद कैमियो करते दिखेंगे, जबकि कैटरीना का एक गाना जोड़ा जाएगा।
यहां जानें फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications