'रेस 3' एडवांस बुकिंग रिपोर्ट- सलमान खान की फिल्म सुपरहिट है, बंपर ओपनिंग!
सलमान खान की फिल्म रेस 3 की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है और रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म बंपर ओपनिंग देने वाली है। मल्टीप्लेक्स के साथ साथ फिल्म सिंगल स्क्रीन पर भी धमाका करने वाली है। सोमवार को एडवांस बुकिंग को जबरदस्त रिस्पॉस मिला है। भारत ही नहीं, यूएई में एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट्स काफी शानदार है, जहां फिल्म 14 जून को ही रिलीज होने वाली है।
सलमान खान के हत्या की गहरी साजिश कर रहे हैं गैंगस्टर
दिल्ली में फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर अच्छा क्रेज देखने को मिला है। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि बाकी शहरों में भी जल्द ही एडवांस बुकिंग तेजी पकड़ेगी। एडवांस बुकिंग रिपोर्ट्स के अनुसार, रेस 3 इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हो सकती है.. साथ ही सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर भी।

ट्रेड पंडितों के अनुसार, फिल्म 30 करोड़ तक की ओपनिंग करेगी। जबकि वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में और इज़ाफा देखने मिलेगा। अपने पहले वीकेंड पर ही फिल्म 90-95 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। सलमान खान की फिल्मों कीसिंगल स्क्रीन पर जबरदस्त डिमांड होती है। पहले वीकेंड तक ज्यादातर शोज हाउसफुल होंगे। जाहिर है फिल्म कई रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है।
यहां जानें रेस 3 क्यों बॉक्स ऑफिस पर क्यों हो सकती है सुपरहिट-


Click it and Unblock the Notifications