सिगरेट छोड़ चुईंग गम चबा रहे हैं टाईगर सलमान खान

By Sonika

Salman Khan quit smoking
जी हां ये सच है बॉलीवुड के टाईगर सलमान खान अब बुरी आदतों को छोड़ अच्छी आदतों को अपना रहे हैं। एक समय था जब सलमान शराब के नशे में अपने करीबी लोगों के घरों के बाहर झगड़ा लड़ाई करते थे और अब सिगरेट तक से उन्होंने तौबा कर ली है। हाल ही में कलर्स टीवी के रियैलिटी शो बिग बॉस के प्रोमो की शूटिंग के दौरान सलमान खान हर समय चुईंग गम चबाते नजर आए ताकि अपनी सिगरेट की तलब को शांत कर सकें और खुद को सिगरेट पीने से रोक सकें।

सूत्रों के अनुसार "उन्होंने दो दिनों तक रात को भी इस शो का शूट किया और सभी सलमान खान के इस बदलाव को देख काफी हैरान थे। पिछले दो महीनों से उनके सिगरेट छोड़े जाने की जो खबर थी वो सच साबित हो गई। वो अपने साथ चुईंग गम का पैकेट लेकर घूम रहे थे। जब भी उन्हें सिगरटे पीने की तलब होती तो वो चुईंग गम चबाने लगते। कई बार तो उन्होंने खुद ही सेट पर मौजूद अफने दोस्तों को बताया कि जब उन्हें स्मोकिंग करने की इच्छा होती है तो वो चुईंग गम चबाने लगते हैं।"

इससे पहले ही सलमान ने एक तरकीब निकाली थी स्मोकिंग छोड़ने की और वो थी कि बिना सिगरेट जलाए स्मोकिंग करने की। बताया गया कि सलमान जब स्मोकिंग करना चाहते हैं तो वो बिना सिगरेट जलाए उसे मुंह में रखकर सिगरटे पीने की एक्टिंग करते हैं और फिर उस फेंक देते हैं और उनके असिस्टेंट उसे फिर से उठाकर रख देते हैं।

अब सलमान ने ये नये नये तरीके जो निकाल हैं सिगरेट छोड़ने के तो उनके फैन्स को भी उनसे सबक लेना चाहिए और सिगरेट छोड़ देना चाहिए। और रही सल्लू की बात तो अब उन्होंने कमिटमेंट कर ही दी है तो अब तो वो किसी की नहीं सुनेंगे अपने आप की भी नहीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X