सिगरेट-शराब से सलमान ने की तौबा

अपनी कमिटमेंट के पक्के सलमान खान ने एक नई कमिटमेंट की है और उनकी इस नई कमिटमेंट को सुनकर उनके परिवार वाले और उनके फैन्स काफी खुश हैं। सलमान खान ने सिगरेट और शराब को छोड़ने का पूरा प्लान बना लिया है यहां तक कि पिछले कुछ महीनों से उन्होने सिगरेट शराब को हाथ तक नहीं लगाया है।

सूत्रों के अनुसार "सलमान भाई का करियर अभी बुलंदियों पर है। वो इस समय सफलता की उस मकाम पर हैं जहां पर आज तक वो नहीं पहुंचे इसलिए वो बहुत अनुशासन प्रिय हो गए हैं। पिछले साल ही नर्व प्रोब्लम के चलते उन्होने काफी तकलीफों का सामना किया था। अब सलमान उस दर्द से दोबारा नहीं गुजरना चाहते हैं। इसलिए उन्होने फैसला किया है कि वो अपनी बुरी आदतों से दूर रहेंगे।"

अपनी बात पर डिगे रहने वाले सलमान खान ने पिछले पांच महीनो से सिगरेट और शराब से दूरी बनाकर रखी है। यहां तक की किसी भी पार्टी के दौरान भी वो पूरी कोशिश करते हैं कि इन सबसे दूर रहें।

सूत्रों ने आगे बताया "सलमान यह भी कोशिश करते हैं कि वो अपनी फिल्मों को समय से पूरा करें इसलिए आजकल वो अपनी फिल्मों के सेट पर हमेशा टाइम से पहुंच जाते हैं। साथ ही अपनी फिल्मों के प्रमोशन से जुड़ी सभी गतिविधियों में भी पूरी तरह से शामिल रहते हैं जो कि उन्होने पहले कभी नहीं किया। सलमान सकी बीमारी ने उनेक परिवार वालों और उनेक प्रशंसकों को बहुत चिंता में डाल दिया था। अब वो नहीं चाहते कि वो कुछ भी ऐसा करें जिससे उनके परिवार वालों को किसी तरह की मुसीबत का सामना करना पड़े। सिगरेट और शराब छोड़ना इस तरफ उनका पहला कदम है।"

अब बॉलीवुड के दबंग ने कमिटमेंट किया है तो हमें पूरा विश्वास है कि वो अपनी कमिटमेंट को पूरा भी करेंगे। क्योंकि एक बार कमिटमेंट करने के बाद सल्लू खुद की भी नहीं सुनते। फिल्हाल ईद के मुबारक मौके पर सलमान खान अपने फैन्स के लिए ईदी के तौर पर अपनी फिल्म एक था टाइगर लेकर आ रहे हैं। उसपर सलमान खान का सिरगेरट शराब छोड़ देने का फैसला उनेक अपनों के लिए किसी डबल धमाका जैसा ही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X