लॉकडाउन में इन तीन हीरोइनों के साथ फंसे हैं सुपरस्टार सलमान खान- फॉर्महाउस से तस्वीरें वायरल
हाल में ही सलमान खान ने वीडियो शेयर किया कि वह बहन अर्पिता खान, जीजा आयुष शर्मा और उनके दोनों बच्चों संग समय बिताने आए थे। लेकिन इसके बाद कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लॉकडाउन लगा दिया गया और सलमान खान पनवेल वाले फार्महाउस पर ही फंस गए। खैर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें और कुछ फोटो को देखें तो मालूम पड़ता है कि सलमान खान अकेले नहीं , बल्कि उनकी तीन दोस्त भी इस फॉर्महाउस पर हैं।
तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से, सलमान खान के साथ उनकी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर, जैकलीन फर्नांडिस और मॉडल वालुसचा डी सूसा भी हैं। जैकलीन की अर्पिता खान के बेटे संग इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर भी सलमान खान की बहन ने शेयर किया था। वहीं यूलिया वतूंर भी घोड़े की सवारी करती नजर आईं।
मुंबई मिरर की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, जैकलीन और वलूचा भी सलमान के पनवेल फार्महाउस पर ही लॉकडाउन के चलते फंस गई हैं। इसी कारण अब ये मुंबई वापस नहीं लौट पाईं।


Click it and Unblock the Notifications