Aww.. सलमान ने सूरज बड़जात्या की फिल्म को बीच में लटकाया
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और निर्देशक सूरज बड़जात्या के बारे में ज्यादा कुछ बताने की जरूरत नहीं है। लगभग एक दशक पुरानी इस जोड़ी ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। और यह सिलसिला जारी भी है। बहरहाल, हम यहां बात कर रहे हैं सलमाल की आगामी फिल्म प्रेम रतन धन पायो की।
सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। लेकिन अब सलमान खान ने सूरज की फिल्म प्रेम रतन धन पायो को बीच में लटका दिया है। बताया जा रहा है कि, इगतपुरी में पिछले महीने तक फिल्म की शूटिंग पूरी रफ्तार से चल रही थी, लेकिन अचानक सल्लू भाई ने इस फिल्म को लटका दिया।
दरअसल, फिलहाल सलमान एक साथ दो फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। एक ओर जहां सूरज की फिल्म है, तो दूसरी ओर कबीर खान की बजरंगी भाईजान। सलमान काफी दिनों से प्रेम रतन धन पायो में बिजी थे। लिहाजा, सलमान को अचानक लगा कि इस बीच कबीर खान की फिल्म की शूटिंग भी जरूरी है, इसलिए उन्होंने सूरज को थोड़ा इंतजार करने के लिए कहा है।
कबीर की फिल्म बजरंगी भाईजान, जिसकी शूटिंग कुछ दिनों पहले तक दिल्ली में हो रही थी सलमान की वजह से उसमें भी काफी देर हो रही थी। लेकिन अब इंतजार की बारी सूरज बड़जात्या की है। बहरहाल, इंतजार की खबर सुन कर प्रेम रतन... की पूरी यूनिट सिर पर हाथ रख कर बैठ गयी है। अब सल्लू को कब समय मिलेगा और कब फिल्म पूरी होगी, किसी को नहीं पता। खैर, शायद इसे कहते हैं स्टारडम।


Click it and Unblock the Notifications
