1 महीने बाद सलमान खान टाईगर ज़िंदा है के लिए ये करने वाले हैं!

सलमान खान टाईगर ज़िंदा है की शूट के लिए जी जान से जुटने वाले हैं। वो गलने वाले हैं, जमने वाले हैं पर शूटिंग में डटने वाले हैं। जानिए फिल्म की लेटेस्ट डीटेल्स।

सलमान खान और कैटरीना कैफ की टाईगर ज़िंदा है का काम तेज़ी से चल रहा है और फिल्म की शूटिंग फरवरी से शुरू होने वाली है। हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर ने कुछ और तस्वीरें शेयर की है और कहा कि सलमान खान अगले महीने यहां शूट करने वाले हैं।

तस्वीर से साफ पता चल रहा है कि इस जगह पर जमा कर रख देने वाली ठंड है और अली अब्बास ज़फर ने बताया कि फिलहाल यहां टेंपरेचर माइनस 25 डिग्री सेल्सियस है।

salman-khan-pushes-his-limit-tiger-zinda-hai-will-shoot-at-minus-25-degrees

अली अब्बास ज़फर के साथ मौजूद हैं फिल्म के हॉलीवुड एक्शन डायरेक्टर टॉम स्ट्रथर्स जो कि इतनी ठंड में पूरे गुलाबी हो चुके हैं। लेकिन सलमान को इसी ठंड में अपने एक्शन सीन शूट करने हैं। गौरतलब है कि एक था टाईगर की पूरी शूटिंग मिडल ईस्ट में हुई थी।
[22 दिसंबर 2017: सलमान 'टाईगर' खान Vs रणबीर 'दत्त' कपूर]

अली इस फिल्म को एक लेवेल ऊपर लेकर जाना चाहते हैं इसलिए उन्होंने जिब्रालटर और मोरक्को जैसी रियल लोकेशन पर फिल्म को शूट करने की ठान रखी है।

अब सलमान इस बार किस तरह अली के कहर से बचेंगे पता नहीं। सुलतान के टाइम भी वो अली से परेशान हो गए थे और कहते दिखे थे कि इस आदमी को आज 90 किलो चाहिए तो एक हफ्ता बाद 130 किलो।

जानिए टाईगर ज़िंदा है से जुड़ी कुछ दिलचस्प अफवाहें और बातें जो आए दिन गपशप गली में सुनाई दीं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X