पैसों के अलावा, दिहाड़ी मजदूरों को राशन भी दे रहे हैं सुपरस्टार सलमान खान- विधायक ने शेयर की तस्वीरे
कोरोना की वजह से हुए इस लॉकडाउन में दिहाड़ी मजदूरों पर गाज गिरी है। लेकिन ना सिर्फ आम पब्लिक और उद्योगपति, बल्कि बॉलीवुड सितारे भी इनकी मदद के लिए सामने आए हैं। सलमान खान, अमिताभ बच्चन, एकता कपूर समेत कई सेलेब्स ने मजदूरों की जिम्मेदारी उठाई है। FWICE ने एक रिपोर्ट में बताया था कि उनके अंदर 5 लाख लोग काम करते हैं। जिनकी मदद के लिए सभी सितारे साथ आए हैं।
हाल ही में सलमान खान ने घोषणा की थी वो फिल्म इंडस्ट्री के 25 हजार मजदूरों को आर्थिक मदद देंगे। और उन्होंने कुछ मजदूरों के अकाउंट में पैसे डाल भी दिये हैं। बता दें, इतना ही नहीं, बल्कि सलमान खान दिहाड़ी मजदूरों के लिए राशन भी दे रहे हैं।

विधायक ज़ीशान सिद्दिकी ने ट्विट के जरीए जानकारी दी है कि सलमान खान की संस्था बीइंग ह्यूमन की तरफ से दिहाड़ी मजदूरों को राशन भी भेजा जा रहा है। उन्होंने तस्वीर भी शेयर की है, जहां ट्रक में भरकर राशन भेजा रहा है।
उन्होंने लिखा- धन्यवाद सलमान खान! दिहाड़ी मजदूरों के प्रति आपके उदार योगदान के लिए। जब आप लोगों की मदद करने की बात करते हैं तो आप हमेशा एक कदम आगे रहते हैं और आपने यह फिर से साबित कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











