शादी के लिए सलमान खान ने कैटरीना कैफ को किया प्रपोज, एक्ट्रेस का ऐसा था रिएक्शन-VIDEO
सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ और सलमान खान की एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये थ्रोबैक वीडियो दर्शकों को खूब अट्रैक्ट कर रहा है। इसकी वजह ये है कि भाईजान ने कैटरीना कैफ को शादी के लिए प्रपोज किया था। इतना ही नहीं कैटरीना कैफ का रिएक्शन भी देखने लायक था। ये अनदेखा वीडियो खासा वायरल हो रहा है।
बता दें ये पुराना वीडियो है, इसमें एक एंकर ने सलमान खान से कहा कि अगर वह किसी लड़की को प्रपोज करेंगे तो वह क्या करेंगे। तभी साथ में खड़ी कैटरीना को प्रपोज करने के लिए भाईजान से कहा जाता है। फिर क्या, सलमान खान ने अपने ही टशन से कैटरीना कैफ के साथ शादी का प्रस्ताव रखा। वह कहते हैं, शादी की उम्र हो रही है और तुम्हारा क्या इरादा है।
सलमान खान के इस दबंग स्टाइल को सुन कैटरीना कैफ हंसने लगती हैं। फिर मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंसना जारी रखते हैं। आज एक बार फिर ये मजाकिया वीडियो दर्शकों को फिर पसंद आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications