..................... Salman Khan proposed for marriage by a woman at IIFA, superstar rejects saying, you are talking about shahrukh - Hindi Filmibeat

IIFA में लड़की ने कर दिया सलमान खान को शादी के लिए प्रपोज, सुपरस्टार ने लिया दोस्त शाहरुख खान के नाम का सहारा

salman-khan-proposed-for-marriage-by-a-woman-at-iifa-superstar-rejects-saying-you-should-have-met-me

Salman Khan marriage proposal at IIFA: अबू ढ़ाबी में आईफा का खुमार शुरु हो चुका है और इवेंट से कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं। सुपरस्टार सलमान खान भी वहां पहुंच चुके हैं और सोशल मीडिया पर कई झलकियां फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं।

वहीं, बीते दिन आईफा प्रेस कॉफ्रेस के दौरान एक मजेदार घटना घटी, जब एक लड़की ने अचानक ही सलमान खान को सबके सामने शादी के लिए प्रपोज कर दिया। फैन का यह दीवानगी भरा वीडियो वायरल हो रहा है। खैर, प्रपोजल पर सुपरस्टार ने मजेदार रिएक्शन भी दिया है।

सलमान को शादी का प्रपोजल देने वाली इस महिला का नाम ऐलेना खलीफ है और वो हॉलीवुड में बतौर होस्ट काम करती हैं। वो IIFA अवार्ड्स कवर करने के लिए पहुंची थीं।

शाहरुख खान की बात कर रही हो!

ग्रीन कार्पेट पर मीडिया से रूबरू हो रहे सलमान खान को महिला कहती है, "मैं हॉलीवुड से सिर्फ आप से मिलने आई हूं, सिर्फ आपसे ये सवाल पूछने आई हूं। आपको पहली बार देखते ही आपसे प्यार हो गया था।" इस पर सलमान ने बीच में टोकते हुए मजेदार अंदाज में पूछा, "आप शाहरुख खान के बारे में बात कर रही हैं ना?"

शादी के प्रपोजल पर सलमान का जवाब

इसके जवाब में कहती हैं, "नहीं, मैं सलमान खान के बारे में बात कर रही हूं। सलमान खान क्या आप मुझसे शादी करेंगे।" सलमान खान इस सवाल के जवाब में मुस्कुराते हुए कहते हैं, "शादी करने के मेरे दिन निकल गए।" वो आगे पूछती हैं कि ऐसा क्यों कह रहे हैं। सलमान जवाब में कहते हैं, "तुम्हे मुझसे 20 साल पहले मिलना चाहिए था।"

इन वीडियोज से आज भी लोगों के बीच सलमान खान के लिए दीवानगी का अंदाजा लगाया जा सकता है। सलमान और महिला पत्रकार के बीच की ये बातचीत वायरल हो चुकी है।

Read more about: salman khan iifa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X