सुष्मिता सेन की धमाकेदार वापसी- 'आर्या' के वीडियो के साथ सलमान खान ने की ये कमिटमेंट
सुपरस्टार सलमान खान को लेकर मशहूर है कि वो अपने दोस्तों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। वो काफी मदद करते हैं और अक्सर इस बात को लेकर चर्चा में रहते हैं कि वो काफी दरियादिल सुपरस्टार हैं। ऐसा ही एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो अभिनेत्री और उनकी खास दोस्त सुष्मिता सेन की आने वाली सीरीज का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि सुष्मिता सेन हॉटस्टार के शो आर्या से अपनी दमदार वापसी कर रही हैं। इस वीडियो के बाद वो काफी ज्यादा खुश हैं और उनका कहना है कि वो सुष्मिता सेन के इस फैसले से काफी खुश हैं कि वो वापसी कर रही हैं। सलमान खान इस वीडियो में सुष्मिता सेन के द्वारा बोले गए डायलॉग बोल रहे हैं और वो काफी तारीफ कर रहे हैं।

सलमान खान ने इसके अलावा ये भी कहा कि... वो इस बात की कमिटमेंट करते हैं कि वो इस शो के एक एक एपिसोड देखेंगे। भाईजान ने इसके अलावा एक कैप्शन लिखा है कि.. स्वागत तो करो आर्या का.. क्या शानदार वापसी की है सु्ष्मिता सेन ने इस धमाकेदार शो आर्या से।
मुबारक हो और ढेर सारा प्यार। सलमान खान के फैंस इस वीडियो के नीचे काफी तेजी से कमेंट कर रहे हैं और उनका कहना है कि वो सुष्मिता सेन का ये शो जरूर देखेंगे।
गौरतलब है कि सलमान खान काफी समय से सुशांत सिंह की मौक को लेकर ट्रोल किए जा रहे हैं। फिलहा आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











