#BLAST: सलमान खान ने एक साथ आने वाली तीन ब्लॉकबस्टर फिल्मों को किया प्रमोट!
सलमान खान अक्सर ही कुछ अलग कर के सबको चौंका देते हैं और इस बार तो उन्होंने धमाका ही कर दिया है। एक ही बार में उन्होंने एक साथ तीन ब्लॉकबस्टर फिल्मों को प्रमोट कर दिया है और फैन्स पागल हो चुके हैं।
सलमान खान जब मूड में रहते हैं तो उनका मूड हर जगह दिख ही जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ है ट्विटर पर जहां सलमान खान ने एक साथ आने वाली तीन ब्लॉकबस्टर फिल्मों को प्रमोट कर दिया है।
इन फिल्मों का नाम है ठग्स ऑफ हिंदुस्तान, ट्यूबलाइट और टाईगर ज़िंदा है। सलमान ने लिखा कि मैं इतना बड़ा ट्यूबलाइट हूं कि मुझे पता ही नहीं था कि टाईगर की शेरनी (कैटरीना), हिंदुस्तान की ठग भी है।

अब बस फैन्स इस ट्वीट को पढ़कर ही खुश हो गए हैं। दरअसल, खबर है कि सलमान खान की काफी कोशिशों के बाद, कैटरीना कैफ को ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में फाइनल कर लिया गया है और अब ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में फातिमा सना शेख के अलावा कैटरीना कैफ भी हैं।
जहां, ट्यूबलाइट ईद पर रिलीज़ हो रही है, वहीं ठग्स ऑफ हिंदुस्तान अगले साल दीवाली और टाईगर जि़ंदा है इसी साल क्रिसमस पर। टाईगर ज़िंदा है और ट्यूबलाइट के साथ सलमान खान इस बार एक अलग तरह का रिकॉर्ड बनाएंगे।
इस साल बॉक्स ऑफिस पर पहले नंबर पर भी सलमान और दूसरे नंबर पर भी सलमान। क्योंकि ट्यूबलाइट और टाईगर ज़िंदा है इस साल की टॉप 2 फिल्में होंगी।
सलमान के अलावा शाहरूख खान 1995 में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और करण - अर्जुन, 2004 में वीर ज़ारा और मैं हूं ना के साथ ये कारनामा कर चुके हैं वहीं 2006 में ऋतिक रोशन धूम 2 और क्रिश के साथ ऐसा कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications