..................... Salman Khan promotes only those products which he used, Fans Happy | Twitter | इसलिए तो सलमान पर हम जान छिड़कते हैं... - Hindi Filmibeat

इसलिए तो सलमान पर हम जान छिड़कते हैं...

सलमान खान के चाहने वाले हजारों हैं तभी तो हर जगह इस समय सलमान खान का ही सिक्का चल रहा है। जबसे सलमान ने कहा है कि वो उन्हीं चीजों का विज्ञापन करते हैं जिन्हें वो खुद यूज करते हैं लोगों ने उन्हें एक बार फिर से सर-आखों पर बिठा लिया है। सलमान को कुछ हद से ज्यादा प्यार करने वाले दीवानों ने ट्विटर पर लिखा है कि तभी तो सलमान, सलमान हैं,उनके जैसा कोई नहीं। ही इज एक ग्रेट मैन।

तो कुछ लोगों ने लिखा है कि वाकई में सलमान खान को देखकर यकीन नहीं होता कि इतना साफ दिल इंसान कैसे किसी गलत चीजों में लिप्त हो सकता है। कभी-कभी लगता है कि उन पर लगे सारे आरोप और केस गलत है। वो वाकई में अच्छे और साफ दिल इंसान हैं। इसलिए तो सलमान पर हम जान छिड़कते हैं।

Salman Khan
आपको बता दें कि सलमान खान को अंतरराष्ट्रीय विज्ञापन संघ के पहले ब्रांड एंडोर्सर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। बॉलीवुड के दबंग को इस अवार्ड से सम्मानित शनिवार को किया गया।

अपनी इस कामयाबी पर मुस्कुराते हुए सलमान ने कहा कि मुझे खुशी है कि लोगों ने इस मुझे इस लायक समझा लेकिन यहां मैं यह जरूर कहना चाहूंगा कि मैं जिन चीजों का प्रचार करता हूं, उन पर मुझे भरोसा होता है। यानी कि मैं जिन चीजों का प्रयोग करता हूं उन्ही चीजों का प्रचार करता हूं।

जैसे कि अगर मैं लोगों से कहता हूं कि अगर आप यह चीज खाइये तो वो चीज मैं सच में खाता हूं। मैं गलत चीजों का प्रचार नहीं करता हूं। जिसके बाद उनके चाहने वालों यह ट्विटर पर उनके कसीदे पढ़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X