#Proof: सलमान खान कैटरीना कैफ को कभी धोखा नहीं दे सकते!

सलमान खान कैटरीना कैफ को कभी धोखा नहीं दे सकते चाहे कुछ भी हो जाए। इसलिए जब कैटरीना कैफ की फिल्म बार बार देखो, उनकी होम प्रोडक्शन फ्रीकी अली के साथ क्लैश हुई तो सलमान खान ने दोनों फिल्में एक साथ प्रमोट कर डालीं।

सलमान खान ने एक वीडियो डाला जहां वो कहते दिखे, फ्रीकी अली बार बार देखो, बार बार देखो फ्रीकी अली। इसी के साथ कैटरीना कैफ का काला चश्मा भी लगाना, सलमान कतई नहीं भूले।

भई इसे कहते हैं पक्की वाली दोस्ती। वैसे ये दोस्ती कैटरीना कैफ के ब्रेक अप के बाद से वापस चरम पर पहुंच गई है। और ये सब तब से शुरू हुआ जब कैटरीना कैफ वापस बिग बॉस के सेट पर पहुंची सलमान खान के साथ अपनी फिल्म फितूर प्रमोट करने।
[#AaleRe: ऐ दिल है मुश्किल पर सलमान खान का रिएक्शन]

salman khan promote baar baar dekho

फिर एक प्रमोशनल इवेंट में उन्हें आप की अदालत का सामना करना पड़ा और एक बार फिर रजत शर्मा ने उन पर तीखे सवाल किए। लेकिन इस बार सलमान ने बड़ी ही शांति से सबके जवाब दिए।

रजत शर्मा ने रणबीर और कैटरीना की बीच वाली तस्वीरें दिखा कर कहा कि तस्वीरों में कोई और है लेकिन कैट हमेशा थैंक यू आपको कहती हैं। इस पर सलमान ने कहा कि पन्ना पलट चुका है - जैसा कि मैं अफवाहों में सुन रहा हूं!

रजत शर्मा ने सलमान खान से पूछा कि अचानक ब्रेक अप की अफवाहों के बाद केवल सलमान खान से कैट का नाम क्यों जुड़ रहा है इस पर सलमान पहले तो काफी हंसे लेकिन फिर जवाब ढूंढ ही लिया। सलमान ने कहा कि ये सब मोहब्बत है, फितूर है, एक बहुत ही खूबसूरत फिल्म है जिसका वो प्रमोशन कर रही हैं। उसके लिए बिग बॉस के सेट पर मुलाकात हुई। इसलिए बातें हुईं।

इससे पहले भी सलमान खान कैटरीना कैफ के नाम पर लाल हो चुके हैं। एक इवेंट में सलमान खान ने करण जौहर को स्टेज पर बुलाया शरबत विद सलमान खेलने के लिए। बिल्कुल कॉफी विद करण के जैसे। हालांकि सलमान खान शुरू में करण जौहर को काफी फंसाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन करण जौहर इस तरह फंसने वालों में से कहां।

तो बस उन्हें मौका मिला नहीं कि उन्होंने सलमान को इतना छेड़ा कि वो शर्म से लाल हो गए। इस बीच ऑडियंस बस बैठ कर ठहाके लगाती रही। लेकिन सलमान कैट के नाम पर चुप ही हो गए।
[इनका नाम कैटरीना कैफ है और यही आपकी मस्तानी हैं]

सलमान ने करण को कहा कि सच्चाई के हिसाब से कौन सबसे सच्चा है, इन हीरोइनों को रैंक में लगाओ - करीना, कैटरीना, काजोल, माधुरी, दीपिका!

करण ने जवाब देना शुरू किया - काजोल, करीना, माधुरी...तीसरे तक भी कैट का नाम नहीं आया तो सलमान ने कहा कि कैट को ऊपर करो..क्यों कर रहे हो उसकी साथ ऐसा...क्योंकि उसने तुम्हारी फिल्म नहीं की!

जब करण ने लिस्ट पूरी की - काजोल, करीना, माधुरी, दीपिका, कैटरीना...तो सलमान ने कहा, सबसे आखिर में कैटरीना...हां तुम दीपिका को लो...उसने की तुम्हारी फिल्म, और करण ने कहा - काफी अच्छे से की। ये फिल्म थी ये जवानी है दीवानी!

इसके बाद भी सलमान ने जब कहा कि कैट को ऊपर लो...तो करण का कहना था कि ऊपर तो आप ले गए हैं उन्हें....आपका नाम है उन्हें ऊपर ले कर जाना...इसके बाद सलमान बस उन्हें मुस्कुराकर देखते रह गए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X