सलमान vs शाहरूख.. सब बेकार.. सलमान खान ने एक मिनट में कर दिया शांत!
[बॉलीवुड न्यूज] जी हां, कुछ ही दिनों पहले खबर आई थी कि सलमान खान और शाहरूख खान के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है। बताया जा रहा था कि उनकी आने वाली फिल्में 'रईस' और 'सुल्तान' के क्लैश की वजह से दोनों सुपरस्टार्स के बीच वापस कड़वाहट आ रही है।
खैर, सलमान खान ने एक ही झटके में सभी अफवाहों को शांत कर दिया। जी हां, सल्लू भाई ने सबके सामने सोशल मीडिया पर लिख दिया कि वे भी शाहरूख खान के फैन हैं। कोई शक नहीं कि एक ट्विट ने सभी फैंस को खुश कर दिया।
BOX OFFICE: सलमान खान, शाहरूख पीछे.. ये सुपरस्टार फिर बनेंगे KING!
दरअसल, सोमवार को शाहरूख खान की फिल्म फैन का ट्रेलर रिलीज किया गया है। जिसे सलमान खान ने भी ट्विटर पर शेयर किया और लिखा- @beingsalmankhan being a fan of @iamsrk..
[यहां देंखे सलमान खान हैं शाहरूख के जबरा फैन]
एक दूसरे की फिल्मों को प्रमोट करने का सिलसिला पिछले साल बजरंगी भाईजान से जो शुरू हुआ है, वह सलमान खान ने आज भी कायम रखा है। शाहरूख सलमान खान की फिल्मों को ट्विटर पर प्रमोट करते हैं और सलमान.. किंग खान की फिल्मों को.. बस अब ऐसे में फैंस को भला और क्या चाहिए!
खैर, यहां देखते हैं शाहरूख- सलमान की दोस्ती वाले बेस्ट मोमेंट्स-


Click it and Unblock the Notifications


