..................... Salman Khan to promote Dabangg 2 in Balika Vadhu, दीया जलाकर अब बालिका वधू से मिलेंगे चुलबुल पांडे - Hindi Filmibeat

दीया जलाकर अब बालिका वधू से मिलेंगे चुलबुल पांडे

छोटे परदे पर अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने का प्रचलन अब हर एक फिल्म के लिए काफी जरुरी हो गया है। सलमान खान से लेकर शाहरुख खान और आमिर खान भी छोटे परदे पर अपनी-अपनी फिल्मों का प्रचार करने के लिए उतरे हैं। सलमान खान की फिल्म 'दबंग 2' रिलीज होने वाली है और इस फिल्म को हिट कराने में सलमान खान कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। कुछ दिन पहले सलमान 'दबंग 2' के प्रमोशन के लिए स्टार प्लस के शो दिया और बाती में गये थे और अब खबर है कि आज रात कलर्स के पॉपुलर शो बालिका वधू में भी सलमान खान आएंगे।

अपनी फिल्म 'दबंग 2' के प्रमोशन के लिए सलमान खान बालिका वधू शो के सेट पर जाएंगे। ज्ञात हो कि हाल ही में आनंदी और शिव की शादी हई है और अब आनंदी शिव के साथ उदयपुर जाएंगे। इस सीन की शूटिंग के दौरान आनंदी और शिव की मुलाकात चुलबुल पांडे से होगी। चुलबुल पांडे यानी सलमान संग उनकी पत्नी सोनाक्षी सिन्हा भी होंगी। सलमान खान दोनों को उनकी शादी के ढ़ेर सारी बधाईयां भी देंगे।

सलमान खान की फिल्म 'दबंग 2' अगले हफ्ते 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। सोनाक्षी के अलावा करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा खान भी इस फिल्म में नज़र आएंगी। करीना कपूर ने फिल्म में एक आइटम सांग किया है फेविकॉल से और मलाइका अरोड़ा खान ने पांडेजी और मुन्नी गाने पर डांस किया है। देखिये दबंग की एक झलक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X