सलमान खान ने कर ली है 2019 की सबसे बड़ी BOOKING, ईद के बाद क्रिसमस पर धमाका
सलमान खान स्टारर दबंग ने कल ही आठ साल पूरे कर लिए हैं। जहां कल फैन्स ने इस बात का जश्न मनाया वहीं रात में सलमान खान ने और बड़ा धमाका कर दिया है। अब तक सलमान दबंग 3 के बारे में कोई बात करते नहीं दिखाई देते थे। जब भी फिल्म कंफर्म होती थी, अरबाज़ खान उसे कंफर्म करते थे।
अब सलमान खान ने एक ट्वीट में जहां दबंग के 8 साल पूरे होने की बधाई दी वहीं दूसरी तरफ, उन्होंने फैन्स को इतना धमाकेदार सरप्राइज़ दिया कि किसी को यकीन ही नहीं हुआ। दरअसल, सलमान खान ने फैन्स को अगले साल दबंग 3 के साथ मिलने का वादा किया है।

खबरें हैं कि सलमान को कई बार दबंग 3 की स्क्रिप्ट भेजी लेकिन सलमान को हर बार स्क्रिप्ट में कुछ ना कुछ कमी दिखाई दी और उन्होंने फिल्म की कहानी वापस से ठीक करने भेज दी। एक समय के बाद अरबाज़ इस बार बार के काम से झुंझला चुके थे। इस साल भी कुछ महीनों पहले फिल्म कंफर्म हुई थी।
खबर थी कि सलमान की फिल्म पर जून - जुलाई से काम शुरू हो जाएगा और फिल्म दिसंबर में रिलीज़ होने को तैयार हो जाएगी लेकिन हर बार की तरह इस बार भी ये खबर अफवाह ही निकली थी। अब सलमान ने खुद फैन्स को वादा दिया है कि अगले साल दबंग 3 के साथ मिलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications