"इंशाल्लाह....हम साथ में कभी काम ज़रूर करेंगे!" - सलमान
सलमान खान का एक वादा ही किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी होता है। और ऐसा ही वादा उन्होंने किया सारेगामापा के प्रतिभागी जुगप्रीत सिंह। दरअसल, हाल ही में सलमान खान सुलतान का प्रोमो शूट कर रहे थे महबूब स्टूडियो।
वहीं पर सारेगामापा की टीम रिहर्सल कर रही थी। जब सलमान ने देखा तो वो सेट पर रिहर्सल देखने पहुंच गए। वहां कैमरा देखकर सलमान भागने लगे क्योंकि उन्हें लगा कि मीडिया है लेकिन फिर पता चला कि केवल यूनिट के लोग हैं।
[ देखते रह गए सलमान और तुरंत रिप्लेस हो गया सुलतान!]
तो सलमान भी प्रतिभागियों का रिहर्सल देखने लगे। और कनाडा से आए जुगप्रीत सिंह की परफॉर्मेंस उन्हें इतनी पसंद आई कि सलमान उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाए। सलमान ने जुगप्रीत को वादा भी कर दिया कि इंशाल्लाह हम साथ में काम ज़रूर करेंगे।
[...इसलिए कतई माफ नहीं करेंगे सलमान खान!]
गौरतलब है कि सलमान न्यूकमर्स के लिए एक बेहतरीन लॉन्चपैड हैं। एक्टर, एक्ट्रैस या संगीतकार, सभी को सलमान ने कई मौके दिए हैं। कुछ लोगों का तो पूरा करियर ही सलमान खान ने बनाया है।
शायद यही कारण है कि अरिजत सलमान खान से भीख मांग रहे हैं। जानिए किस किस के लिए सलमान खान बने लॉन्चपैड -


Click it and Unblock the Notifications











