..................... Salman Khan Productions' next is titled Notebook, starring Zaheer Iqbal, Directed by FIlmistaan fame nitin kakkar - Hindi Filmibeat

A.L.E.R.T फाइनल हो गई सलमान खान की अगली फिल्म, नाम है नोटबुक, ये रही डीटेल्स

सलमान खान बॉलीवुड के आधिकारिक लॉन्चपैड बनने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी प्रोडक्शन कंपनी सलमान खान फिल्म्स नए टैलेंट को लॉन्च करने का ज़िम्मा उठा चुकी है। थोड़े दिन पहले ही सलमान खान ने लोगों को ज़हीर इक़बाल से मिलवाया था। ज़हीर सलमान के बचपन के दोस्त इकबाल के बेटे हैं।

और सलमान ने ज़हीर की डेब्यू फिल्म नोटबुक को प्रोड्यूस करने का फैसला ले लिया है। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं नितिन कक्कड़ जिन्होंने फिल्मिस्तान से अपना डेब्यू किया था। इसके साथ फिल्म को अश्विनी यार्डी प्रोड्यूस कर रही हैं। फिल्म सितंबर से फ्लोर पर जाएगी।

salman-khan-productions-next-is-titled-notebook-starring-zaheer-iqbal-director-nitin-kakkar

इससे पहले सलमान ने ज़हीर की बचपन की एक फोटो डाली थी और कहा था कि इस लड़के से जल्द मिलवाऊंगा। बाद में वो लड़का ज़हीर इकबाल निकले थे। ज़हीर का फिल्म इंडस्ट्री से कोई ताल्लुक नहीं है। सलमान ने उन्हें अर्पिता की शादी में डांस करते देखा था और काफी इंप्रेस हुए थे।

सलमान ने तभी वादा किया था कि वो ज़हीर को लॉन्च करेंगे। सलमान ने ज़हीरो बुलाते हैं और कुछ समय से खुद अपनी देख रेख में उनकी ट्रेनिंग करवा रहे हैं।

वैसे जानिए सलमान किस किस के लिए बन चुके हैं लॉन्च पैड -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X