2019 Dhamak, सलमान खान की एक और नई फिल्म, कश्मीर की लव स्टोरी, फ्रेश जोड़ी बुक
हाल ही में बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चा है। वहीं सलमान खान भी एक और शानदार फिल्म लेकर आ रहे हैं। जी नहीं हम भारत नहीं बल्कि उनकी होम प्रोडक्शन फिल्म की बात कर रहे हैं। ये फिल्म और कोई नहीं बल्कि नोटबुक है.. ये वही फिल्म है जिसमें सलमान अपने दोस्त मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन का डेब्यू करवा रहे हैं। इसी फिल्म से एक न्यूकमर एक्टर जहीर इकबाल भी फिल्मों में एंट्री लेने जा रहे हैं। हाल ही में खबर आई है कि इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
[MeToo: अजय देवगन और अक्षय के बाद अब इस सुपरस्टार का बयान, दुखी हो जाएंगे आप]
बता दें कि नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बन रही फिल्म नोटबुक कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित एक लव स्टोरी है। बताया जा रहा है कि फिल्म की पूरी शूटिंग कश्मीर में ही होगी। इस फिल्म के लिए शूटिंग कश्मीर में शुरू भी कर दी गई है। नोटबुक सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है। फिल्म में प्रनूतन और जहीर की फ्रेश जोड़ी देखने को मिलेगी।

दिलचस्प बात ये भी है कि सलमान अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्मों में गेस्ट एपियरेंस देते नजर आ जाते हैं। वहीं माना जा रहा है कि वे इस फिल्म में भी नजर आ सकते हैं। वहीं बताया जा रहा है कि ये फिल्म 2019 तक रिलीज के लिए तैयार हो जाएगी। अगर ऐसा हुआ तो इस फिल्म को कई बड़े स्टार्स की फिल्मों से टक्कर लेनी पड़ेगी। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें 2019 में आने वाली बड़ी फिल्मों के बारे में।


Click it and Unblock the Notifications











