5 A.M. :सलमान खान का फ्लैट और प्रियंका चोपड़ा

Salman Khan and Priyanka Chopra
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को आज सुबह सवेरे प्रियंका चोपड़ा के साथ अपने ही बंगले के बाहर देखे गए। कैटरीना कैफ के बॉयफ्रैंड सलमान आखिर प्रिंयका के साथ इतनी सुबह क्या कर रहे थे। क्या कैटरीना को इस बात की खबर है कि प्रियंका चोपड़ा उनके सलमान के साथ उन्ही के घर में सुबह सवेरे मौजूद थीं?

सलमान खान और प्रियंका ने अब तक गॉड तुसी ग्रेड हो, सलमा-ए-इश्क और मुझसे शादी करोगी फिल्म में एक साथ नज़र आए हैं। हलांकि इन दोनों की जोड़ी ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया पर इसके बावजूद इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी बहुत कमाई जरुर की है। सलमान खान और प्रिंयका चोपड़ा के बीच आखिर क्या चल रहा है। क्या एक था टाईगर की सफलता के बाद अब सलमान प्रियंका के साथ अगली फिल्म साइन करने की सोच रहे हैं?

मुंबई मिरर के अनुसार "हमने प्रियंका चोपड़ा की सफेद एस-क्लास मर्सिडीज सलमान खान की गैलेक्सी अपार्टमेंट, बांद्रा के बाहर आधी रात से पहले देखी। फिर सुबह के करीब 4 बजकर 47 मिनट पर स्टाइलिश लंबे बालों में पैंट्स और स्पैगिटी में प्रियंका तो सल्लू के ग्राउंड फ्लोर अफार्टमेंट के बार आते देखा। फिर दोनों ने एक दूसरे को गुडबाय किया और फिर प्रियंका चोपड़ा वापस अपनी कार से निकल गईं।"

प्रिंयका चोपड़ा की जल्द ही रणबीर कपूर के साथ 'बर्फी' फिल्म आने वाली है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और प्रिंयका चोपड़ा ने बहुत ही स्पेशल किरदार निभाए हैं। प्रिंयका चोपड़ा ने इस फिल्म में अपने किरदार को लेकर काफी खुशी जाहिर की है और साथ ही कहा है कि ये फिल्म उनके दिल के बहुत ही करीब है।

वैसे प्रियंका को सलमान के साथ यूं गुपचुप उनके घर पर देखना इसलिए और ज्यादा अजीब लगा क्योंकि प्रियंका चोपड़ा की राइवल एक्ट्रेस करीना कपूर सलमान खान की बहुत अच्छी दोस्त हैं और प्रियंका द्वारा करीना के दोस्त सलमान खान के साथ इस कदर दोस्ती बढ़ाने की वजह तो ये जंगली बिल्ली ही जानती हैं। फिल्हाल ये सोचने वाली बात है कि सलमान के इस तरह रात से लेकर सुबह तक प्रिंयका के साथ देखे जाने की बात सुनकर कैट को कैसा लगेगा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X