भारत: सलमान खान का खुलासा, प्रियंका ने खुद किया था अली के पास कॉल, कैटरीना थी पहली पसंद
Recommended Video

सलमान खान इस समय फिल्म भारत को लेकर काफी ज्यादा मेहनत कर रहे है और फिल्म की शूटिंग हो रही है। ऐसे में ये मामला भी बार बार सामने आ जाता है कि प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म क्यों छोड़ दी है। बता दें कि हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान सलमान खान ने इस बात का पूरी तरह से खुलासा कर दिया कि ना तो उनका तरफ से प्रियंका को कॉल गया था और ना ही वो हमारी पहली पसंद थी। सलमान ने कहा कि फिल्म के प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री शुरु से ही चाहते थे कि वो इस फिल्म कैटरीना को कास्ट करें।
सलमान बोले कि फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर के पास प्रियंका चोपड़ा का कॉल आया और उन्होने कहा कि वो ये फिल्म करना चाहती है। इसके बाद प्रियंका का नाम सामने आया था लेकिन वो भी नहीं हो पाया।

सलमान बोले कि वो खुश है कि कैटरीना इस फिल्म में वापस आ गई और प्रियंका फिल्म छोड़ना उनका खुद का फैसला था। बता दें कि प्रियंका ने फिल्म छोड़ने की वजह अपनी शादी बताई थी जिसका खुलासा खुद अली अब्बास जफर ने किया था।
इसके बाद प्रियंका और उनके प्रेमी निक जोनस की सगाई और रोका सेरेमनी मुंबई में हुई थी। भारत फिल्म की बात करें तो फिल्म में जैकी श्राफ सलमान खान यानि की भारत के पिता का किरदार निभाएंगे।
खुद निर्देशक ने इसे कंफर्म किया है। साथ ही अली अब्बास जफर ने जैकी श्राफ के साथ अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। अली अब्बास जफर ने बताया- हम जैकी श्राफ से लंदन में मिले थे और हमने उनका लुक और उनकी डेट्स के बारे में बातें की।
मैं लंबे समय से उनके साथ काम करना चाहता था। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है और फिल्म अगले साल ईद में रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications
