सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा 2018 की सबसे चर्चित हस्तियां, संजू बनी नं 1 फिल्म, Report
साल 2018 में कई शानदार फिल्में आईं और कई धमाकेदार रिकॉर्ड भी बने। बॉलीवुड के लिए ये साल कुछ मिला जुला सा रहा जिसमें तीनों खानों की फिल्में धूल चाट गईं। अब एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसमें पता चला है कि इस साल सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले सितारे बने तो वहीं रणबीर कपूर की फिल्म संजू ने सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म बनने का रिकॉर्ड बनाया है।
प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो पहले अपनी हॉलीवुड शो क्वाटिंको.. फिर भारत में लौटने के कारण चर्चा में रहीं। साथ ही उन्होने सलमान खान की आगामी फिल्म भारत भी साइन की जिसके कारण वो फिर से चर्चा में आईं।

सलमान खान तो फिल्म कर ही रहे थे और उनकी दीवानगी का आलम तो काफी ज्यादा अलग है। प्रियंका चोपड़ा ने फिर सलमान खान की भारत खास समय पर छोड़ दी और उन्होने निक जोनस से शादी का फैसला कर लिया।
इस दौरान सलमान और प्रियंका के बीच खटास की खबरें छाईं रहीं। ये खबरें कई महीनों तक आती रहीं लेकिन सलमान ने प्रियंका के रिसेप्शन पर जाकर सभी को विराम लगा दिया।
संजू की बात करें के रणबीर कपूर ने संजय दत्त के बायोपिक में काम किया और ये फिल्म सबसे टॉप रही। इस फिल्म की चर्चा काफी समय तक होती रही है। साल 2018 में इन सितारों और फिल्मों मे सबसे ज्यादा अटेंशन प्राप्त की।


Click it and Unblock the Notifications











